Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti: ये हैं चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti 2022: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लोग प्यार से चाचा नेहरू या चाचा जी कह कर भी बुलाते थे। नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे, यही कारण है कि उनके जन्मदिन को अब बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी जानते थे कि जिस देश के बच्चे स्वस्थ, शिक्षित और चरित्रवान होंगे, जिस देश में उनका शोषण नहीं किया जाएगा, वही देश उन्नति कर सकता है। वह सभी बच्चों का विकास और उनको शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहते थे।

PunjabKesari Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

नेहरू जी एक बेहतरीन लेखक भी थे और उन्होंने बहुत-सी किताबें लिखीं। उनकी प्रमुख किताबों में मेरी आत्मकथा, भारत की खोज, विश्व इतिहास की झलक और पिता के पुत्री के नाम पत्र आदि शामिल हैं। चाचा नेहरू के जीवन के कुछ रोचक प्रसंग हैं, जिनसे पता चलता है कि उनका मन कितना बाल सुलभ था। इंसान हो या पक्षी सभी को आजादी चाहिए।

PunjabKesari Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti

जवाहर लाल नेहरू जब बच्चे थे। उनके घर में पिंजरे में एक तोता पलता था। उनके पिता मोती लाल नेहरू को वह तोता पसंद था। उन्होंने तोते की देखभाल का जिम्मा अपने माली को सौंप रखा था। एक बार नेहरू जी स्कूल से वापस आए तो तोता उन्हें देख कर जोर-जोर से बोलने लगा। नेहरू जी को लगा कि तोता पिंजरे से आजाद होना चाहता है। उन्होंने पिंजरे का दरवाजा खोल दिया। तोता आजाद होकर एक पेड़ पर जा बैठा। उसी समय वहां माली आ गया। उसने डांटा कि यह तुमने क्या किया। मालिक नाराज होंगे। बालक नेहरू ने कहा कि सारा देश आजाद होना चाहता है, तोता भी चाहता है। आजादी सभी को मिलनी चाहिए।

PunjabKesari Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti

बच्चों का दिल जीतने में माहिर एक बार एक बच्चे ने ऑटोग्राफ बुक नेहरू जी के सामने रखते हुए कहा- साइन कर दीजिए। नेहरू जी ने साइन कर दिया। बच्चे ने ऑटोग्राफ देखे और देख कर नेहरू जी से कहा कि आपने तारीख तो लिखी ही नहीं। बच्चे की इस बात पर नेहरू जी ने उर्दू अंकों में तारीख डाल दी। बच्चे ने इसे देख कहा कि यह तो उर्दू में है। नेहरू जी ने कहा, ‘‘भाई तुमने साइन अंग्रेजी शब्द कहा मैंने अंग्रेजी में साइन कर दिए, फिर तुमने तारीख उर्दू शब्द का प्रयोग किया मैंने तारीख उर्दू में लिख दी। यह नेहरू जी की बाल सुलभ सोच थी जिसकी वजह से बच्चे भी उनसे प्यार करते थे।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News