आज का पंचांग- 19 मार्च, 2026
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 07:20 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 19 मार्च 2026, गुरुवार चैत्र कृष्ण तिथि अमावस (प्रात: 6.53 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा (जो क्षय हो गई है)।
विक्रमी सम्वत् : 2083, चैत्र प्रविष्टे 6, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 28 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना रमजान, तारीख 29, सूर्योदय: प्रात: 6.37 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.34 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद (19 -20 मध्य रात 4.05 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग: शुक्ल (19-20 मध्य रात 1.17 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म, चंद्रमा: मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), 19-20 मध्य रात 4.05 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल : दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: चैत्र अमावस (प्रात: 6.53 तक), विक्रमी संवत 2083, चैत्र (वसंत) नवरात्रा प्रारंभ, (प्रात: 6.53 के उपरांत), गुड़ी पड़वा, मेला मनसा देवी (हरिद्वार, पंचकूला), मेला कालका जी, झंडेवाला (दिल्ली), मेला बाला सुंदरी, नयना देवी प्रारंभ।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मीन में
चन्द्रमा मीन में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

