आज का पंचांग- 15 मार्च, 2026
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 07:30 AM (IST)
15 मार्च 2026, रविवार चैत्र कृष्ण तिथि एकादशी (प्रात: 9.17 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी।

विक्रमी सम्वत् : 2082, चैत्र प्रविष्टे 2, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 24 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना रमजान, तारीख 25, सूर्योदय: प्रात: 6.42 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.32 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: श्रवण (15 मार्च दिन-रात तथा 16 को प्रात: 5.56 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र धनिष्ठा, योग: परिध (प्रात: 10.26 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा: मकर राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: पाप मोचनी एकादशी व्रत, अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मीन में
चन्द्रमा मकर में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
