Pakistan holy shrines: गुरुधामों के दर्शनों के लिए 10 को पाक जाएगा 541 श्रद्धालुओं का जत्था

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 11:52 AM (IST)

अमृतसर/जैतो (सर्बजीत, पराशर): 5वें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 541 श्रद्धालुओं के वीजा प्राप्त हुए हैं।

यह जत्था 10 जून को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से रवाना होगा। धर्म प्रचार कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने 561 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तान दूतावास भेजे थे, जिनमें से दूतावास ने 541 तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है, जबकि 20 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिल सका। 

उन्होंने कहा कि यह जत्था श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पाकिस्तान में 18 जून को होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शिरोमणि कमेटी कार्यालय से रवाना होगा और विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करेगा। शहीदी दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जत्था 19 जून को वापस लौटेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News