Pakistan Abbottabad Gurdwara : पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा, पाक अफसर ने ली ₹1 करोड़ रिश्वत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

लाहौर (इंट.): पाकिस्तान में सिखों व हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के एबटाबाद शहर से गुरुद्वारा साहिब की इमारत गिराने और जमीन बेचने का मामला सामने आया है।

खालसा वोक्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एबटाबाद में ऐतिहासिक गुरुद्वारे को इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के एक अधिकारी ने एक करोड़ पाकिस्तानी रुपए की रिश्वत लेकर बेच दिया है। यही नहीं, अधिकारी ने गुरुद्वारा साहिब को गिराने की अनुमति भी दे दी।

 अब इसका खरीदार यहां अपनी पत्नियों के लिए बुटीक बनवा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान में इवैक्यूई ट्रस्ट अल्पसंख्यक समुदायों के गुरुद्वारों, मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों के रख-रखाव के लिए जिम्मेदार संस्था है। पाकिस्तान में जितने भी अल्पसंख्यक समुदाय हैं, उनके धार्मिक स्थलों की देखरेख करने के लिए इस बोर्ड का गठन किया गया था। 

पाकिस्तान में रहने वाले सिखों ने गुरुद्वारा साहिब को बेचने और उसे गिराने की अनुमति देने वाले इवैक्यूई ट्रस्ट अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब की इमारत को बचाने की मांग भी सरकार से की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News