Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम कैसे रखा ? ये है धार्मिक वजह

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 12:51 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 एक तारीख जो हमारे दिल में हमेशा के लिए दर्ज हो गई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ वो आतंकवादी हमला सिर्फ एक हमला नहीं था, वो हमारी आस्था, हमारी पहचान और हमारी संस्कृति पर किया गया एक सीधा वार था। लेकिन भारत चुप नहीं बैठा। हमारी सेना ने इसका जो जवाब दिया, उसका नाम था - ऑपरेशन सिंदूर।

PunjabKesari Operation Sindoor

ये नाम हर भारतीय के मुंह से सुनने को मिल रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसे धार्मिक दृष्टि से देख रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि क्यों इस सैन्य अभियान को 'सिंदूर' नाम दिया गया और कैसे ये सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि हर उस भारतीय नारी की मांग का सम्मान था। 

PunjabKesari Operation Sindoor

भारतीय सेना द्वारा किए गए एक खास सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस सैन्य अभियान के तहत पाकिस्तान में कई आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया है कि सिंदूर मिटाने वालों का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही देशवासियों की नम आंखों में विश्वास और भारतीय सेना के प्रति सम्मान झलक रहा है। यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा पर हुए कायरतापूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब है। इस अभियान का नाम "सिंदूर" देना भी प्रतीकात्मक है।

सिंदूर का हिंदू आस्था में विशेष महत्व है, जो सुहाग का प्रतीक है, समर्पण का भाव है और शौर्य की गाथा भी है। भारतीय संस्कृति में सिंदूर न केवल एक श्रृंगार का अंग है, बल्कि ये गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक अर्थों से जुड़ा हुआ है। सिंदूर विवाहित स्त्री की पहचान और उसकी सुहाग की लंबी उम्र की कामना का प्रतीक होता है। सिंदूर स्त्री के मस्तक के उस भाग पर लगाया जाता है जिसे अजना चक्र या तीसरी आंख भी कहा जाता है। ये स्थान आत्मा और चेतना का केंद्र माना जाता है।

PunjabKesari Operation Sindoor

इसके अलावा सिंदूर का लाल रंग शक्ति, ऊर्जा और संघर्ष का प्रतीक है। ये रंग नारी की आंतरिक शक्ति और तप की झलक भी देता है। यही कारण है कि देवी दुर्गा की प्रतिमा की पूजा के समय उनके माथे पर सिंदूर लगाया जाता है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्रवाई नहीं थी, यह आस्था की रक्षा का संकल्प था। ये उस भारत की तस्वीर पेश करता है जो शांत है, लेकिन अगर उनके नागरिकों, धर्म और सम्मान को चोट पहुंचाई जाए, तो वह जवाब देना भी जानता है। यह ऑपरेशन बताता है कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या है।

PunjabKesari Operation Sindoor


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News