Kundli Tv- इस दिन हुई थी चंद्रमा की शादी

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 09:39 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
शनिवार दिनांक 08.12.18 को मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितीया पर चंद्र दर्शन का पर्व मनाएंगे। शास्त्रों में चंद्र को सोम सुधाकर व सुधांशु कहा है यानि अमृत। पृथ्वी पर अगर अमृत है तो वह जल के रुप में है। पौराणिक मतानुसार ऋषि अत्रि व अनुसूया के पुत्र चंद्र का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 पुत्रियों से हुआ था, इन्हीं चंद्र पत्नियों के नाम पर सत्ताईस नक्षत्रों के नाम हैं। चंद्र 16 कलाओं यानि 16 तिथियों से युक्त हैं। दूज चंद्रमा की दूसरी कला है। इस कला का अमृत कृष्णपक्ष में सूर्य ने पी कर स्वयं को ऊर्जावान रखा है व शुक्ल पक्ष में पुनः चंद्र को लौटा देते हैं। हर माह अमावस्या के बाद जब नया चांद नभ पर दिखता है तो उसे चंद्र दर्शन कहते हैं। इस समय चंद्र दर्शन अत्यंत शुभदायक होता है। कुंडली में अशुभ चंद्रमा होने से डिप्रेशन, गृह कलेश, धन हानि होती है। अगहन दूज पर चंद्र दर्शन व विधिवत चंद्र पूजन से डिप्रेशन से मुक्ति मिलती है, दांपत्य में प्यार बढ़ता है व गृह कलेश से मुक्ति मिलती है।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: संध्या के समय चंद्रदेव का 16 चीजों से पूजन करें। गाय के घी का दीपक करें, कपूर जलाकर धूप करें, सफ़ेद फूल, चंदन, चावल व इत्र चढ़ाएं। खीर का भोग लगाएं व पंचामृत से चंद्रमा को अर्ध्य दें तथा सफ़ेद चंदन की माला से 108 बार इस स्पेशल  मंत्र का जाप करें। प्रेमी को वश में करने के लिए आईने पर रोली से प्रेमी का नाम लिखकर आईना चंद्रदेव को दिखाएं और पूजन के बाद भोग और आईना किसी सुहागन महिला को भेंट करें।
PunjabKesari
चंद्र पूजन मुहूर्त: शाम 17:50 से शाम 18:35 तक।

चंद्र दर्शन मुहूर्त: शाम 18:35 से शाम 19:20 तक।
PunjabKesari
चंद्र पूजन मंत्र: ॐ श्राँ श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः॥

स्पेशल टोटके: 
दांपत्य में प्रेम वृद्धि के लिए: चंद्रदेव पर चढ़ा चंदन नाभि पर लगाएं।

डिप्रेशन से मुक्ति के लिए: केसर मिले दूध में अपनी छाया देखकर चंद्रमा को अर्ध्य दें।
PunjabKesari
गृह कलेश से मुक्ति के लिए: चंद्रदेव पर चढ़ा चांदी का चौकोर टुकड़ा घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में छुपकर रखें। 

गुडलक के लिए: चंद्रदेव को दूध से अर्ध्य दें। 

विवाद टालने के लिए: पानी में शक्कर मिलाकर चंद्रदेव को अर्ध्य दें।
PunjabKesari
नुकसान से बचने के लिए: चंद्रमा पर 12 सफ़ेद फूल चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: चंद्रदेव पर चढ़ा सफ़ेद धागा कलाई पर बांधें।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: चंद्रदेव पर चढ़ा सफ़ेद फूल टेक्स्टबुक के बीच में रखें।
PunjabKesari
फॅमिली हॅप्पीनेस के लिए: चंद्रदेव पर चढ़े जल से घर में छिड़काव करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: शहद मिले जल से चंद्रदेव को अर्ध्य दें। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
विदेश जाकर करना चाहते हैं नौकरी तो करें टोटका (Video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News