Numerology Predictions 2023: अंक ज्योतिष से जानें कब से शुरू होंगे आपके अच्छे दिन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Numerology Predictions 2023: नए साल को शुरू होने में बस थोड़े ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर किसी के मन में बहुत से सवाल उठते होंगे की न जानें आने वाला समय उनके लिए कैसा होगा ? क्या ये समय खुशियां लेकर आएगा ? या जीवन में कुछ नए बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। अंक ज्योतिष से जुड़ी भविष्यवाणी पढ़कर आपको अपने आने वाले समय का पता लग सकता है। अंक ज्योतिष में कुल 1 से 9 तक मूलांक होते हैं। जिस तिथि पर आप पैदा हुए हैं, वही आपका मूलांक है। तो आइए जानते हैं, अंक ज्योतिष से जीवन में कौन से अहम बदलाव आने वाले हैं, कब से शुरु होंगे आपके अच्छे दिन।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Horoscope of Radix 1 2023 मूलांक 1 का भविष्यफल 2023: मूलांक 1 वालों को 2023 में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े कोई भी काम को बड़े ध्यान से करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला हानिकारक साबित हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को साल की शुरुआत में प्रमोशन मिलने के चांस हैं। 2023 वैवाहिक लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। अविवाहितों का शादी का सपना पूरा हो जाएगा। सेहत के नजरिए से यह वर्ष ठीक-ठाक ही रहेगा। कोई भी बीमारी हो तो उसका तुरंत इलाज करवाएं।

Horoscope of Radix 2 2023 मूलांक 2 का भविष्यफल 2023: मूलांक 2 वालों को यह वर्ष कुछ नए एहसास करवाएगा। अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग नया काम शुरु करने जा रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष बहुत ही लाभकारी है। कार्य के सिलसिले में बहुत घूमना पड़ेगा। घर के रख-रखाव का भी काफी ध्यान रखेंगे। वैवाहिक लोग एक-दूसरे के साथ भावनात्मक तरीके से जुड़े रहेंगे। खान-पीन पर विशेष ध्यान दें। ज्यादा से ज्यादा समय योगा और व्यायाम में बिताएंगे।

Horoscope of Radix 3  2023 मूलांक 3  का भविष्यफल 2023: इस साल मूलांक 3 वाले लोगों के दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। बहुत से नौकरी के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं और जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें उनकी काबिलियत की वजह से प्रमोशन मिलेगा। नए काम को शुरू करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। सिंगल के जीवन में इस साल कोई खास दस्तक दे सकता है। पुरानी बीमारी का इलाज मिलेगा, जिससे अपने आप को चुस्त-तंदरुस्त महसूस करेंगे।

Horoscope of Radix 4 2023 मूलांक 4 का भविष्यफल 2023: मूलांक 4 वालों के लिए यह वर्ष खर्चों भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को यह साल सफलता भी देगा। बहुत से बड़े प्रोजेक्टों पर काम करने का मौका मिल सकता है लेकिन किसी गलतफहमी की वहज से किसी अच्छी चीज से हाथ धोना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में ही किसी वजह से साथी के साथ दूरी बनी रहेगी। सेहत के लिए यह वर्ष थोड़ा खराब रहेगा। मानसिक स्थिति भी कुछ सही नहीं रहेगी। पेट और गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
 
Horoscope of Radix 5  2023 मूलांक 5  का भविष्यफल 2023: अंक 5 वाले व्यापारियों को काम में खूब लाभ और सफलता मिलेगी। बहुत से नए अवसर मिलेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। इस वर्ष पुराने समय से रुका हुआ धन भी वापिस मिल जाएगा। घूमने-फिरने पर धन खर्च करेंगे। यह साल  रिश्तों में कड़वाहटों को दूर कर के मिठास लेकर आएगा। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएंगे। पुरानी बीमारी का तुरंत इलाज करवाएं और त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

Horoscope of Radix 6 2023 मूलांक 6 का भविष्यफल 2023: मूलांक 6 वालों के लिए साल की शुरुआत में व्यापार के लिए नए ऑफर आ सकते हैं। व्यापार के लिए यह साल बहुत ही उत्तम रहेगा। शेयर मार्किट वालों के लिए यह साल बहुत बेहतर रहेगा। बहुत मुनाफा मिलने की संभावना है। विवाह में बंधे लोगों के लिए यह वर्ष पहले से भी बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। बाहर का खाना-पीना कम से कम खाएं। वाहन की वजह से चोट लग सकती है, सावधानी बरतें।

Horoscope of Radix 7 2023 मूलांक 7 का भविष्यफल 2023: मूलांक 7 वालों की इस वर्ष बहुत जान-पहचान बनेगी। अपनी कुटिल बुद्धि से व्यापार में सफलता हासिल कर लेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिलेगी। खर्चों के साथ-साथ इस साल अच्छी इनकम भी बनी रहेगी। घर लेने का भी सपना पूरा हो जाएगा। साथी के साथ गिले-शिकवे मिट जाएंगे, पहले से भी ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। सेहत को लेकर बहुत ही सावधान रहें नहीं तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।

Horoscope of Radix 8 2023 मूलांक 8 का भविष्यफल 2023: इस साल मूलांक 8 वाले लोग धन कमाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। अधूरे सपने भी पूरे होते हुए दिखाई देंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। इस साल बहुत धन खर्च करेंगे लेकिन इसके साथ बचत की तरफ भी पूरा ध्यान दें अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। किसी को धन देने से बचें। इस वर्ष पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे और उनका पूरा सम्मान करेंगे। सिर व आंखों में दर्द हो सकता है।

Horoscope of Radix 9 2023 मूलांक 9  का भविष्यफल 2023: मूलांक 9 वाले व्यक्तियों को काम में संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा, उसे हाथ से जाने न दें। बॉस के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपके द्वारा किया गया निवेश फायदा लेकर आएगा। जिससे आप प्रेम करते हैं, वह आपको मिल जाएगा। सिंगल लोगों के जीवन में भी कोई आ सकता है। गलत खान-पीन का असर सेहत पर पड़ेगा। ज्यादा गुस्सा आने के कारण ब्लड-प्रेशर बढ़ सकता है।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News