Numerology: ‘दृढ़ इच्छाशक्ति’ के स्वामी होते हैं भाग्यांक 7 वाले

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Numerology number 7:  भाग्यांक सात एक चुनौती भरा अंक है जो दिलेर, साहसी और हिम्मत से लबरेज है। जीवन को इसने चुनौती के रूप में देखा है और स्वीकार किया है। इसका एक ही लक्ष्य या ध्येय होता है कि वह अपने गंतव्य की ओर बढ़ें फिर भले ही मार्ग में कितनी ही बाधाएं या संकट आएं। निराशा इन्हें छू तक नहीं पाती है। जितने अधिक संघर्ष इनके भाग्य में होते हैं शायद ही किसी अन्य के भाग्य में हों। स्थितियां प्रतिपल इनकी परीक्षा लेने को तैयार रहती हैं किन्तु ये अविचलित रहते हैं और लक्ष्य की ओर बढ़ते ही जाते हैं।

PunjabKesari Numerology In Hindi

अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप इन्हें पसंद नहीं। इनकी योजना सुनिश्चित होती है और ये अपनी मर्जी से अपना कार्य करते हैं। इनकी इच्छाशक्ति दृढ़ होती है और ये कठिनाइयों में मुस्कराते हुए देखे जा सकते हैं।

PunjabKesari Numerology In Hindi

 

स्वास्थ्य प्राय: ठीक ही रहता है। पेट की बीमारियां कभी-कभी बनी रहती हैं। मित्रों से विशेष लाभ नहीं होता हालांकि मित्रों को इनसे बहुत लाभ होता है। आर्थिक दृष्टि से ये जीवन के अट्ठाइसवें साल के बाद ही सुदृढ़ हो पाते हैं व छत्तीसवें साल तक इनका भाग्योदय हो पाता है। उच्च स्तरीय कार्य जैसे बैंकिंग, योग साधना, विश्वविद्यालय सेवा आदि इनके अनुकूल रहते हैं।

 

भाग्यांक सात के लिए शुभ वार बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार हैं। शुभ मास जनवरी, मार्च और जुलाई हैं। शुभ तारीखें 7, 14, 16, 25 और 28 हैं।

PunjabKesari Numerology In Hindi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News