November Masik Rashifal: नवंबर का महीना आपके लिए लाया है कितनी खुशियां

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 07:03 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

November Monthly Horoscope 2020: नवंबर 2020 का महीना बहुत सारे त्यौहारों की सौगात लेकर आ रहा है। लगभग पूरा माह खुशियों में व्यतित होगा। 1 नवंबर से कार्तिक मास का भी आरंभ हो गया है। जो पुण्य बटोरने के लिए सबसे खास माना जाता है। इस मंथ नेचर में बहुत सारे परिवर्तन होते हैं। रातें लंबी और दिन छोटे होते हैं। नक्षत्रों की फेरबदल से दैनिक दिनचर्या में भी परिवर्तन आने शुरु हो जाते हैं, व्यस्तता बढ़ने लगती है। प्रकृति के बदलते रंग व्यक्ति की ऊर्जा में कमी करते हैं। अब ग्रहों की बात करें तो गुरमीत बेदी जी से जानें, नए महीने में हर वर्ग के लिए कैसे रहेगा नवंबर माह

मेष- इस माह की शुरुआत ख़ुशी से होगी। जो जातक वेतन में वृद्धि के लिए लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। शुक्र और चंद्रमा दोनों ही शुभ स्थान में विराजमान होने से लाइफ पार्टनर की पूरी सपोर्ट मिलेगी। घर के सदस्यों में भी वृद्धि होगी। जमीन लेने या नया फ्लैट खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी देवस्थान में जाने की जिज्ञासा रहेगी। वैवाहिक जीवन कमोवेश सुखद रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं , विशेष ध्यान देना होगा।

वृष- इस महीने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का दौर मिलेगा। विवादों से दूर रहें। ग्रहों की युति रोमांस के काफी अच्छे योग बना रही है। रिलेनशिप में ताजगी बनी रहेगी। जो विवाह योग्य युवक युवतियां है, उन्हें अच्छे रिश्ते आएंगे और परिवार में मांगलिक कार्य भी होंगे । विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। शेयर मार्केट में पैसा भी लगा सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मिथुन- आप अपने बढ़ते कदमों से लगातार खुश रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की मदद से आपके कई बिगड़े काम बनेंगे । परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे । हालांकि आपको अपने बच्चों के प्रति अधिक गंभीर होने की जरूरत है। पढ़ाई से मन भ्रमित होने के साथ ही बच्चे गलत संगत का शिकार हो सकते हैं। आप आय के नए साधन विकसित कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है।

कर्क- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। पूंजी निवेश संबंधित योजनाएं बनाते समय थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा। प्रेम प्रसंग परवान चढ़ेगा। रोमांस के मौके बराबर मिलते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। भोग विलास की वस्तु खरीद सकते हैं लेकिन लंबी यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। किसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। शनिवार के दिन उड़द दाल का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह- जो जातक लंबे समय से नौकरी न मिलने के कारण परेशान हैं, उनके लिए समय शुभ है। अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाही जगह पर पोस्टिंग का तोहफा मिल सकता है। अधिकारी काम से प्रसन्न रहेंगे। जो लोग निजी क्षेत्र में हैं, वे किसी अच्छे पैकेज पर दूसरी जगह सर्च कर सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। 

कन्या- बच्चों की तरफ से बेफिक्र रहेंगे। कैरियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। ऑफिस और व्यवसाय के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ने के साथ प्रमोशन या कार्य विस्तार भी हो सकता है। नया फ्लैट, वाहन या नया फर्नीचर खरीद सकते हैं लेकिन किसी को भूल कर भी उधार न दें। आपका पैसा फंस सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। 

तुला- जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। अगर आप लंबे समय से परिवार से दूर रह रहे हैं तो इस महीने आपके घर वापसी के पूरे योग बने हुए हैं । परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे। नौकरी पक्ष अनुकूल है। बॉस मेहरबान रहेंगे। निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य संतान को उपयुक्त वर की प्राप्ति के भी योग बने हुए हैं। धार्मिक कार्यों में मन खूब रमेगा।

वृश्चिक- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आत्मबल मजबूत बना रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान व सकारात्मक विचारों से लैस महसूस करेंगे । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। मनोकामनाएं पूरी होंगी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय शुभ है। घर में मांगलिक कार्य या किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं, जिस पर खर्च करना पड़ सकता है। उपहार के आदान-प्रदान के अवसर भी आएंगे।

धनु- पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल है और स्थितियां पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन में बृहस्पति महाराज की पूर्ण कृपा रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होंगे। नौकरी में पदोन्नति व व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा लेकिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है। उपचार में कोताही न बरतें वरना कोई रोग लंबा खिंच सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का लाभ मिलेगा।

मकर- इंजीनियर, मार्केटिंग, विज्ञापन एजेंसी, शैक्षणिक व लेखन कार्य से जुड़े लोग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोई पुराना ऋण उतारने के लिए आपको कहीं से अतिरिक्त धन भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के लाभ के भी योग बने हुए हैं। जीवन साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है और मान मनोबल की नौबत आ सकती है। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।  

कुंभ- आय के नए स्रोत बनने के साथ-साथ कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। किसी पुराने मित्र के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को नई पहचान मिलेगी । निवेश भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहें। 

मीन- छोटे व्यवसाय करने वालों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। धार्मिक यात्राओं या सामाजिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सितारे मेहनती और दृढ़ संकल्प विद्यार्थियों के पूर्णतया अनुकूल हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी संभावना है फार्मा, मेडिकल, डिजाइनिंग और होटल मैनेजमेंट विषय से जुड़े विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं। जीवन साथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। घर में नया मेहमान भी आने के योग बने हुए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News