हर व्यक्ति में होने चाहिए भगवान राम जैसे गुण

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 02:25 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे हिंदू धर्म में भगवान राम के गुणों का बखान कोई नही कर सकता है। कहते हैं कि अगर इंसान को जीवन में कोई भी समस्या हो तो उसे हमेशा भगवान राम के जीवन के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसके साथ ही हर व्यक्ति हर रोज रामायण के पाठ भी जरूर पढ़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रामायण में से राम के चरित्र को कोई अपने जीवन में उतार ले तो उसका जीवन सुधर सकता है। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे तो आज हम आपको भगवान राम के 5 ऐसे गुण बताएंगे जिन्हें हर किसी को अपनाना चाहिए।  
PunjabKesari, भगवान राम, lord rama
सहनशील व धैर्यवान  
ये गुण भगवान राम के प्रमुख गुण हैं। वे भगवान होकर भी उन्होंने हमेशा संन्यासी की तरह अपने जीवन को जीया है। इसलिए हर किसी को अपने जीवन में सहनशीलता के गुण को अपनाना चाहिए। 

दयालुता
भगवान राम काफी दयालु स्वभाव के रहें। उन्होंने दया कर सभी को अपनी छत्रछाया में लिया। उन्होंने सभी को आगे बढ़ कर नेतृत्व करने का अधिकार दिया। सुग्रीव को राज्य दिलाना उनके दयालु स्वभाव का ही प्रतिक है। 
PunjabKesari, lord rama, भगवान राम
मित्रता 
हर जाति, हर वर्ग के व्यक्तियों के साथ भगवान राम ने मित्रता की। हर रिश्तें को श्री राम ने दिल से निभाया। केवट हो या सुग्रीव, निषादराज या विभीषण सभी मित्रों के लिए उन्होंने स्वयं कई बार संकट झेले।

कुशल प्रबंधक
भगवान राम एक कुशल प्रबंधक थे। वो सभी को साथ लेकर चलने वाले थे। भगवान राम के बेहतर नेतृत्व क्षमता की वजह से ही लंका जाने के लिए पत्थरों का सेतु बन पाया। 
PunjabKesari,भगवान राम, lord rama
प्रेमत्व
भगवान राम ने अपने सभी भाइयों के प्रति सगे भाई से बढ़कर त्याग और समर्पण का भाव रखा और स्नेह दिया। इसी कारण से भगवान राम के वनवास जाते समय लक्ष्मण जी भी उनके साथ वन गए। यही नहीं भरत ने श्री राम की अनुपस्थिति में राजपाट मिलने के बावजूद भगवान राम के मूल्यों को ध्यान में रखकर सिंहासन पर रामजी की चरण पादुका रख जनता की सेवा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News