नागपंचमीः भूलकर भी इस दिन न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है परिणाम

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 04:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख उसके कर्मों पर आधारित होते हैं। अगर हमें अपने जीवन में दुख मिल रहे हैं तो उसके पीछे भी हमारे कर्म ही होते हैं। उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। अगर आप अच्छा कार्य करेंगे तो इसका रिजल्ट भी अच्छा ही होगा। इसलिए हमें हर कार्य को करने से पहले सोच-समझ कर ही करना चाहिए। इसी तरह हमें दिन-त्योहारों पर भी सोच-समझकर ही काम करने चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv,  नाग पंचमी
हिंदू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का पर्व इस बार 5 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन के लिए माना जाता है कि शास्त्रों में लिखे कुछ ऐसे काम है जोकि इंसान को नहीं करने चाहिए। तो चलिए आइए जानते हैं उन कामों के बारे में विस्तार से।  

अगर आप इस दिन घर बनवाने का सोच रहे हैं तो इससे बचे। क्योंकि इस दिन भूमि की खुदाई बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए और न ही भूमि पूजन करना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv,  नाग पंचमी
नाग पंचमी के दिन खेतों में हल भूल कर भी नहीं चलाना चाहिए, अगर इस दिन कोई किसान अपने खेतों में हल चलाता है तो इसकी वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

इस पर्व पर सुई में धागा भी नहीं पिरोया जाता है। अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी नहीं बनाना चाहिए।

इस दिन किसी के साथ भी वाद-विवाद न करें और हो सके तो किसी के झगड़े में भी नहीं पड़ना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv,  नाग पंचमी
घर में शांति का माहौल बनाकर रखें। परिवार के किसी भी सदस्य के साथ अनबन न करें। 

नाग पंचमी के त्यौहार पर आप किसी भी प्रकार के लोहे के बर्तन का इस्तेमाल मत कीजिए और न ही लोहे के बर्तन में भोजन ग्रहण कीजिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News