शुक्रवार के दिन न करें ये काम, जानें क्या

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 06:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता का समर्पित होता है। जिसके मुताबिक शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। जिस घर में लक्ष्मी को वास होता है, वहां किसी प्रकार की कोई नहीं रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर मां वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजन किया जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। लेकिन इस दिन कुछ ऐसे काम भी हैं जिसे करने की मनाही बताई गई है। तो चलिए आगे जानते हैं उन कामों के बारे में जिसे शुक्रवार के दिन नहीं करना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv, mata lakshmi image
कुछ मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन शाम के वक्त चाहकर भी मेहनत वाले या अन्य काम नहीं करने चाहिए। कहा जाया है कि इस दिन शाम के समय पूजा-पाठ करनी चाहिए, क्योंकि इस समय देवी-देवता जागृत रहते हैं और साथ ही इस समय यदि कोई व्यक्ति सोता है तो उसके घर से लक्ष्मी जी चली जाती हैं।

वैसे तो हर कोई अपने घर की साफ-सफाई हर रोज करता ही है, लेकिन शुक्रवार के दिन एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर पहले से ज्यादा साफ हो, क्योंकि गदंगी वाले स्थान पर मां कभी वास नहीं करती है। 
PunjabKesari, kundli tv, mata lakshmi image
घर के हर सदस्य को इस बात का ख्याल रखना जरूरी होता है कि वह शुक्रवार के दिन मांस, मछली और मदीरा का सेवन न करे और साथ ही इस दिन किसी जीव-जन्तु को भी कष्ट न पहुंचाए। ऐसा करने से घर की लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं।
PunjabKesari, kundli tv, mata lakshmi image
ऋगवेद में ऐसा उल्लेख है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवी-देवता का निवास भी होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी या किसी अन्य महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News