नवरात्रि में देवी दुर्गा के अलावा देवी लक्ष्मी भी करती हैं भक्तों पर कृपा!

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 04:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म के ग्रंथों व पुराणों के अनुसार गुप्त, शारदीय व चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा सहित उनके नौ रूपों व दस महाविद्याओं की विधि वत रूप से पूजा करने की पंरपरा है। गुप्त नवरात्रि में जहां दस महाविद्याओं की पूजा शुभदायी मानी जाती है तो वहीं चैत्र व आश्विन मास के नवरात्रि में देवी दु्र्गा के साथ-साथ उनके नवरूपों की पूजा बेहद लाभदायी मानी जाती है। बता दें 26 सिंतबर से इस वर्ष के शारदीय नवरात्रि का पर्व आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में इसे बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। जहां उत्तर भारत में यहां व्रत के साथ-साथ माता की विभिन्न प्रकार से पूजा अर्चना की जाती है। तो दूसरी पश्चिम बंगाल में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न की जाती है। कहा जाता है शारदीय नवरात्रि मां का दुर्गा का आशीर्वाद पाने का सबसे बेहतर मौका होता है, इसीलिए भक्त देशभर में देवी के भक्त उन्हें कैसे भी करके रिझाने में लगे होते हैं। इससे जुड़ी कई तरह की जानकारी हम आपको लगातार बता रहे हैं, इसी कड़ी में अब हम आपको बताने जा रहे हैं नवरात्रि से जुड़ा कुछ ऐसा जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। इससे पहले आप इस सोच में पड़े कि आखिर क्या है वो खास जानकारी,आइए आपको बताते हैं- 
Shardiye Navratri, Shardiye Navratri 2022, Navratri 2022 Starts, Devi Durga, Devi Lakshmi, देवी लक्ष्मी, Devi Lakshmi Upay, Devi Lakshmi Remedies, Devi Lakshmi Upay in Hindi, Navratri Lakshmi Pujan, Devi Durga and Devi Lakshmi Pujan, Dharm
लगभग लोग जानते हैं कि नवरात्रों में देवी दुर्गा की पूजा अति फलदायी होती है, परंतु क्या कोई ये जानता है कि नवरात्रि काल में देवी दुर्गा के अतिरिक्त लक्षअमी साधना का भी अधिक महत्व होता है। जी हां, आप में से काफी लोग ये जानकार हैरान हुई होंगे परंतु ये सच माना जाता है। प्रचलित धार्मिक व ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां लक्ष्मी की साधना कई तरह के लाभ प्रदान करती है। खास तौर पर अगर इस दौरान ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ खास उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को धन की देवी मां लक्ष्मी से आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो अगर आप भी देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आगे दिए गए उपायों को ज़रूर पढ़ें- 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करेंPunjabKesari

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न- 
नवरात्रों में देवी लक्ष्मी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। संभव हो तो इन्हें संपूर्ण सुहाग का सामान अर्पित करें। इसे अतिरिक्त नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ-साथ मां लक्ष्मी के समक्ष प्रत्येक दिन शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। 

संभव हो तो नवरात्रि के नौ दिन या फिर नवरात्रि काल में पड़ने वाले शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल रंग के सुंगधित पुष्प भेंट करें। कहा जाता जिस व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो, उसे उनसे छुटकारा मिलता है।  

इसके अतिरिक्त मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नवरात्रों में भगवान विष्णु की पूजा करनी भी लाभदायक माना जाता है। कहा जाता है नवरात्रों में विष्णु-लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक तंगी दूर होती है। नवरात्रि में प्रातः स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना भी लाभदायक माना जाता है। 
PunjabKesari Shardiye Navratri, Shardiye Navratri 2022, Navratri 2022 Starts, Devi Durga, Devi Lakshmi, देवी लक्ष्मी, Devi Lakshmi Upay, Devi Lakshmi Remedies, Devi Lakshmi Upay in Hindi, Navratri Lakshmi Pujan, Devi Durga and Devi Lakshmi Pujan, Dharm

मां लक्ष्मी को नवरात्रों में मुख्य रूप से खीर का भोग लगाना कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है, ऐसा करने वाले भक्त के जीवन में कभी किसी प्रकार की कमी नहीं होती और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। 

नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से विशेष लाभ होता है। इस उपाय को करने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन लाभ भी होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News