Nautapa 2026 Daan : नौतपा के दौरान करें इन चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 03:51 PM (IST)
Nautapa 2026 Daan : जब सूर्य की प्रचंड किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं और गर्मी का कहर सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलता है, तो उसे नौतपा कहा जाता है। हिंदू धर्म में नौतपा का बहुत खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत मानी जाती है। इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और इसका समापन अगले माह 02 जून को होगा। मान्यता है कि नौतपा के दौरान दान-पुण्य करने से सूर्य देव की खास कृपा प्राप्त होती है और करियर और कारोबार में नई उड़ान मिलती है। तो आइए जानते हैं कि नौतपा के दौरान कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

नौतपा के दौरान इन चीजों का करें दान
गेहूं या चावल का दान
नौतपा के दौरान गेहूं या चावल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को इन चीजों का दान करने से जीवन में कभी अन्न के भंडार खाली नहीं होते हैं और अन्नपूर्ण माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
जल का दान
नौतपा के दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए जल या शीतल वस्तुओं का दान करना बहुत अच्छा होता है। माना जाता है कि नौतपा के दौरान प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने से सूर्य देव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।

पंखे का दान
नौतपा के दौरान हाथ वाले पंखे और बिजली से चलने वाले पंखों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थित स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
वस्त्र का दान
नौतपा के दौरान गरीबों या जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए सूती कपड़े, छाता, चप्पल, तौलिया जैसी इस्तेमाल की जाने वाली चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
