Narasimha Jayanti: कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती 21 या 22 मई, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 02:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Narasimha Jayanti 2024: भगवान विष्णु के 10 अवतारों में उनके चौथे अवतार नरसिंह हैं। नरसिंह यानी अर्ध मनुष्य और अर्ध शेर। यह भगवान विष्णु का एक उग्र और रौद्र रूप हैं, जो उन्होंने अपने भक्त प्रहलाद को उनके पिता राक्षसराज हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए नरसिंह अवतार लिया था। जिस दिन नरसिंह जी ने यह अद्भुत रूप धारण किया। उस दिन को नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल नरसिंह जयंती 21 मई, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन जो भी भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा करता है। उसके मन की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं, नरसिंह जयंती का शुभ मुहूर्त और महत्व-

PunjabKesari Narasimha Jayanti

Narasimha Jayanti date and auspicious time नरसिंह जयंती तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 मई को शाम 5 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 22 मई 2024 को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। नरसिंह जयंती पर शाम के समय भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। इस दिन शाम 4 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 09 मिनट के बीच पूजा कर सकते हैं।

PunjabKesari Narasimha Jayanti

Narasimha Jayanti 2024 Significance नरसिंह जयंती 2024 महत्व
नरसिंह जयंती को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Narasimha Jayanti

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने इस तिथि के दिन नरसिंह के रूप में राक्षस हिरण्यकश्यप का वध किया और अपने भक्त प्रहलाद की जान बचाई थी। विद्वानों के अनुसार इस दिन व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Narasimha Jayanti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News