इन बातों से बनाकर रखें दूरी, लोक ही नहीं परलोक में भी झेलना पड़ेगा कष्ट

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 04:21 PM (IST)

नारदपुराण धर्म ग्रंथों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें मनुष्य जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है। जिनका ध्यान सभी को रखना चाहिए। नारद मुनि ने नारदपुराण में ऐसे कर्मों अौर आदतों का उल्लेख किया है जिसके कारण व्यक्ति को दुख अौर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन चीजों को करने से व्यक्ति को इस लोक में ही नहीं अपितु परलोक में भी कष्ट झेलने पड़ते हैं। इन बातों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

 

* नारद मुनि के अनुसार सिर में तेल लगाने के बाद शेष बचा तेल शरीर पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना मृत्यु की भांति कष्टकारी होता है। इससे शरीर अशुद्ध होता है अौर धन में बरकत नहीं रहती है।

 

* नाखूनों को चबाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है अौर व्यक्ति को रोग घेर लेते हैं। 

 

* बाएं हाथ से पानी लेकर नहीं पीना चाहिए। 

 

* निर्वस्त्र होकर नहीं सोना चाहिए। इससे देवता अौर पितर नाराज हो जाते हैं। 

 

* दिन के समय शयन नहीं करना चाहिए। इससे धन वैभव में कमी आती है। 

 

* बालों को मुंह में डालना अशुभ होता है। इससे व्यक्ति रोगों से ग्रसित होता है। इसके साथ ही दुखों का भी सामना करना पड़ता है। 

 

* पर पुरुष अौर स्त्री से संबंध नहीं बनाए चाहिए। ऐसा करने से लोक-परलोक में कष्टों को झेलना पड़ता है। 

 

* सूर्यास्त के बाद नहीं सोना चाहिए। इस समय इष्ट देवता अौर भगवान का ध्यान करना चाहिए। 

 

* शराब, जुए अौर तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News