Nand utsav: नंद उत्सव में भ​क्ति रस में डूबे श्याम भक्त

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): महाराज चित्र विचित्र और बृजरसिका पूनम दीदी ने अपनी भजन और प्रवचनों से ऐसा समां बांधा कि हर कोई श्याम भ​क्ति में मंत्रमुग्ध होकर खुद को ​थिरकने से न रोक सका। एनडीएमसी सभागार में श्री श्याम कृपा मंडल, खारी बावली, दिल्ली के तत्वावधान में 13वें नंद उत्सव में श्याम भक्तों को भ​क्तिरस में पूरी तरह से सराबोर होकर डूबते देखा गया। मंडल के संरक्षक प्रवीण शंकर कपूर, अध्यक्ष  योगेश गर्ग, उपाध्यक्ष  विनोद सिंहल, वरूण खेमका एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी रसिकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। 

श्री श्याम के भजनों को महाराज चित्र विचित्र ने अपने ही अंदाज में पेश किया और बृजरसिका पूनम दीदी ने प्रति वर्ष की भांति अपने प्रवचन के माध्यम से मुख्य बधाई रस बरसाया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, बांसुरी स्वराज, पूर्व उपाध्यक्ष अशाेक गोयल देवराह, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, भारतीय जनता पार्टी नेता राघव मंडल आदि ने भजनों का आनंद लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News