Nag panchami: नाग देवता का पूजन करते समय करें इन मंत्रों का जाप

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 05:09 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नाग पंचमी का पर्व 5 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन जो कोई भी नाग देवता की पूजा करता है, उसका सोया हुआ भागय् चमक जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता है तो उसका निवारण इस दिन करने से उस दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। जन्म पत्रिका में कालसर्प दोष हो, हमारे से या हमारे कारण किसी सर्प की मृत्यु हुई हो तो या स्वप्न में सर्प दिखना आदि की समस्या के निवारण के लिए नाग पंचमी सर्वोत्तम दिन माना गया है। 
PunjabKesari, kundli tv, Nag panchami
इस दिन घर के आंगन में गोबर के नाग बनाकर पूजन करने का विधान है। चंदन, लकड़ी, चांदी आदि के सर्प भी पूजे जा सकते हैं। ब्राह्मण को भोजन करवाएं, घर में किसी की सर्प के काटने से मृत्यु हुई हो तो कहा जाता है कि उसकी सद्गति नहीं होती। लेकिन सर्प पूजन करने से उसे मुक्ति मिल जाती है। नाग पंचमी से प्रत्येक माह की शुक्ल पंचमी को एक-एक नाग का विधान पूर्ण होता है। आज हम आपको उन्हें के हर एक मंत्र के बारे में बताएंगे। 

श्रावण माह- ॐ अनंतर्पिणी नम:।
भाद्रपद माह- ॐ वासुकी नम:।
क्वार माह- ॐ शेषाय नम:।
कार्तिक माह- ॐ पद्माय नम:।
अगहन माह- ॐ कम्बलाय नम:।
पौष माह- ॐ अश्वतराय नम:।
माघ माह- ॐ कर्कोटकाय नम:।
फाल्गुन माह- ॐ घृतराष्ट्राय नम:।
चैत्र माह- ॐ शंखपालाय नम:।
वैशाख माह- ॐ तक्षकाय नम:।
ज्येष्ठ माह- ॐ पिंगलाय नम:।
आषाढ़ माह- ॐ कालिदाय नम:।
PunjabKesari, kundli tv, Nag panchami
सावधानियां :
सपेरे से नाग या नाग जोड़ा पैसे देकर जंगल में छुड़वाएं। सर्प सूक्त, मनसादेवी सूक्त के पाठ नित्य करें।

ऐसे किसी शिव मंदिर में जहां शिवजी पर नाग न हो, प्रतिष्ठा करवाकर नाग चढ़ाएं।

नित्य नाग गायत्री तथा 'ॐ नाग देवतायै नम:' का जप करने से कार्यों की रुकावट दूर होकर समृद्धि बढ़ती है।

गर्भिणी स्त्री इस दिन नाग-सर्प के सामने न जाएं।

शिवजी का मंत्र 'ॐ नमो सोमेश्वराय' का जप करने से चंद्र पीड़ा व नाग दोष दूर होता है।
PunjabKesari, kundli tv, Nag panchami
नित्य मंदिर में शिवजी एवं नाग देवता को दूध चढ़ाने से धन का आगमन होगा। 

इस दिन एक बात का ख्याल जरूर रखें कि सर्प दूध नहीं पीते हैं। दूध पीने से वे जल्द मर जाते हैं और जानवरों को पकड़ना तथा उन्हें कैद में रखना व कष्ट देना कानून अपराध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News