Nag Panchami 2026 : नाग पंचमी पर खरीदें ये शुभ चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत और सकारात्मकता
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 09:43 AM (IST)
Nag Panchami 2026 : हिंदू धर्म मे नाग पंचमी का त्योहार देवों के देव महादेव और नाग देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का बहुत खास अवसर माना जाता है। नाग पंचमी हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष क पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन नाग देव की पूजा करने से कालसर्प दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी नाग पंचमी पर अपने घर में सुख-समृद्धि, बरकत और सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं, तो ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास पवित्र चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।

नाग पंचमी पर घर लाएं ये शुभ चीजें
चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा
नाग पंचमी के दिन तांबे से बने नाग-नागिन का जोड़ा खरीदकर शिवलिंग पर अर्पित करें या अपने घर के मंदिर में स्थापित करें। माना जाता है कि ऐसा करने राहु-केतु के अशुभ परभाव कम होते हैं और घर की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
पारद या स्फटिक का शिवलिंग
नाग पंचमी के दिन घर में पारद या स्फटिक का छोटा शिवलिंग लाना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इनकी नियमित पूजा करने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

पीतल या तांबे का लोटा
नाग पंचमी पर पूजा के लिए तांबे या पीतल का नया जलपात्र खरीदना शुभ माना जाता है। इसका प्रयोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए करें, जिससे पारिवारिक जीवन में मिठास आती है।
अक्षत और कमल गट्टा
नाग पंचमी पर नया अक्षत और कमल गट्टे की माला या बीज खरीदकर मां लक्ष्मी और शिव जी को अर्पित करें। यह उपाय धन की कमी को दूर करता है और घर में स्थायी बरकत लाता है।
रुद्राक्ष
नाग पंचमी पर एक मुखी या पंचमुखी रुद्राक्ष खरीदना और उसे शिवजी के चरणों से स्पर्श कराकर धारण करना या मंदिर में रखना मानसिक शांति और आरोग्य प्रदान करता है।
