Mother''s day: मां को दें ये स्पेश्ल गिफ्ट, रिश्तों में बढे़गी मिठास

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 02:25 PM (IST)

मां और मां की 'ममता' अपरिभाषित है। जिसको शब्दों में संजोना यूं तो आसान नहीं, पर इस प्रेम-भंडारी देवी के स्नेह, ममता और अपने बच्चों के प्रति समर्पण का बखान जरूर किया जा सकता है। देशभर में आज मदर्स डे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई अपनी मां का दिन स्पेश्ल बनानी की कोशिश करत हैं। तो क्या आपने सोचा है कि इस मदर्स डे पर आप अपनी मां को क्‍या गिफ्ट देकर उनका दिन खास बनाने वाले हैं। अगर नहीं, तो घबराईए मत हम आपकी मदद करेंगे और आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी मां को एेसा क्या तोहफा देना चाहिए।
 

फूल बहुत कोमल होते हैं, ठीक वैसे ही मां का दिल होता है। वास्तु के अनुसार फूलों को भेंट करने से काफी सकारात्मकता आती है। चूंकी फूल हमेशा खुशबु फैलाते हैं, और मां अपनी ममता की खुशबू से पूरे घर को सुगंधित करती है। इसलिए आप मदर्स डे पर मां को फूल या फूलों से बना कोई गुसदस्ता गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपकी मां के सौभाग्य में वृद्धि होती है और मन भी प्रसन्न चित रहता है।
 

वास्तु के अनुसार आप आपनी मां को तोहफे में कपड़ें भी दे सकते हैं। ऐसा करने से उपहार देने वाले और पाने वाले दोनों का दुर्भाग्य खत्म होता है और सौभाग्य बढ़ता है। इसे अतिरिक्त आज के दिन अपनी मां को उनकी जरुरत और पसंद के अनुसार उपहार खरीद कर या बना कर दे सकते हैं। मां को कपड़े गिफ्ट करें ये उनके लिए मंगलकारी साबित होगा। पोशाक देना शुभकारी होता है। 
 

वास्तु के मुताबिक तस्वीरों का अपना अलग महत्व है। इसलिए फोटो फ्रेम भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। आप मदर्स डे के लिए अपनी मां के बचपन से अभी तक की तस्वीरों को इकट्ठा कर उन्हें फोटो फ्रेम करवा कर भेंट कर सकते हैं। पुरानी तस्वीरों को देखकर मां को अपार खुशी प्राप्त हो सकती है। 


उपहार में चांजी की अंगुठी या चेन देना भी शुभ माना जाता है। आप अपनी मां को चांदी की अंदुठी दे सकते हैं। वास्तु में चांदी को उपहार में देना काफी शुभकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चांदी की कोई वस्तु उपहार स्वरुप मिले तो इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News