Monthly Tarot Horoscope December 2022: आपके कार्ड्स लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह माह घर में खुशियां लेकर आएगा। पुराने समय से चल रहे सब संकट दूर हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभवाना है। माह के मध्य में व्यापार के बड़े सौदे हाथ लग सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना बनेगी लेकिन ज्यादा सोच-विचार में समय व्यर्थ करेंगे। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर बनी रहेंगी। इस माह छात्रों को अपनी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। रोमांटिक लाइफ बेहतरीन रहेगी।
उपाय- श्री हरि विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

वृष- इस महीने में व्यापार की वृद्धि होगी। बिजनेस में चल रहे सारे उतार-चढ़ाव सही हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ सकते हैं। माह के मध्य में परिवार के साथ यात्रा पर जाना पड़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में खुशियां बनी रहेंगी। छात्रों को अपना लक्ष्य पाने के लिए थोड़ी सी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के अंत में घर के बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

मिथुन- इस माह में रुका हुआ धन वापिस मिलेगा, खुशी से झूमेंगे। व्यापार में ग्राहकों के साथ अच्छे तरीके से व्यवहार करें वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर कार्य का भार बढ़ता हुआ नजर आएगा लेकिन धैर्य और समझदारी से सब संभाल लेंगे। युवा वर्ग अपना बिजनेस खोलने के लिए किसी वरिष्ठ से विचार-विमर्श करेंगे। छात्र काम को समय से पूरा कर लेंगे अन्यथा अध्यापकों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
उपाय- पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

कर्क- इस बार माह की शुरुआत में घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। रिश्तेदारों की आवाजाही की वजह से खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। युवा मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई के प्रति लापरवाही देखकर उनके करियर की चिंता सताएगी। महीने के अंत में मानसिक परेशानी को दूर करने के लिए जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे, मन को सुकून मिलेगा।
उपाय- शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाएं ।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

सिंह- आर्थिक रूप से यह माह आपके पक्ष में रहेगा। पैसों से संबंधित हर समस्या का समाधान मिलेगा। बिजनेस में बड़े लोगों के साथ मिलना-जुलना होगा, जो की बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। साइंस क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। युवा वर्ग के लिए करियर की दृष्टि से यह माह शुभ साबित होगा। परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा लेकिन समय के साथ-साथ सब सही हो जाएगा।
उपाय- शाम को पीपल के जड़ के पास घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

कन्या- व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ साबित होगा। रुकी हुई डील पूरी हो जाएगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नौकरी के बहुत से नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों का समय परीक्षा की तैयारी करने में निकलेगा। घर में किसी का विवाह तय हो सकता है। युवा करियर पर ध्यान देने के बजाय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय बिताएंगे। माह के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।
उपाय- घर में नमक वाले पानी से पोंछा लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

तुला- माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा लेकिन अंत तक आते-आते हालात बिगड़ सकते हैं। इस संबंध में कोई ठेस निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापार में अपनी नई स्कीम को गुप्त रखें वरना लीक होने की संभावना है। छात्रों के लिए माह मुश्किलों भरा रहेगा, धैर्य रखने की आवश्यकता है। परिवार में सब सदस्यों के फैसलों का सम्मान करना सीखें। पार्टनर के साथ मन की बातें करने से रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत की दृष्टि से यह माह थोड़ा खराब रहेगा।    
उपाय- चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1    

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें                                                                        
वृश्चिक- आज बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ेगा। ऑफिस में कुछ लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, उनकी बातों में आने से बचें। परिवार के फालतू खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कॉलेज के छात्र प्रोजेक्ट को पूरा करने में समय बिताएंगे। बच्चों की गलत हरकतों की वजह से मन परेशान रहेगा। कोई जरुरी फैसला लेने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी वजह से निर्णय नहीं ले पाएंगे। इस माह सेहत सही बनी रहेगी।
उपाय-  शाम पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

धनु- इस माह बच्चों को तरक्की करता हुआ देख खुशी मिलेगी। सरकारी कर्मचारी अपने कार्य के प्रति सावधान रहें, जांच हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह चुनौतियां भरा रहेगा। छात्र समय पर अपना काम करेंगे, जिसके कारण प्रशंसा का पात्र बनेंगे। युवा वर्ग को कारोबार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बहुत ही सोच-विचार करके इसमें निवेश करेंगे। जो लोग इस माह में विवाह करना चाहते हैं तो यह बहुत ही शुभ समय है। सेहत भी ठीक रहेगी।
उपाय-  गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मकर- पिछले माह जो काम रुका हुआ था वो इस महीने में पूरा हो जाएगा। अगर कोई नया व्यापार करने का सोच रहे हैं तो इस महीने उसे दिमाग से निकाल दें। नौकरी कर रहे लोगों को दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे, जिसकी वजह से उन्हें माता-पिता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पुराने दोस्तों के साथ बहुत दिनों के बाद मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी मगर घर के किसी सदस्य की बीमारी की वजह से मन चिंतित रहेगा।
उपाय- गाय को आटे की लोई में चने की दाल खिलाएं।
शुभ रंग- खाकी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस माह की शुरुआत में आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे पूरे मन से निभाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी वालों के ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ दो-चार दिनों के लिए ट्रिप प्लान करेंगे लेकिन किसी कारणवश नहीं जा पाएंगे। माता-पिता संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। अविवाहित लोग नए रिश्ते में बंधेंगे। माह के अंत में बीमारी का समाधान मिलेगा।
उपाय- प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- महरून
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

मीन- इस महीने में पूजा-पाठ में मन लगेगा। ज्यादातर समय धार्मिक जगह पर व्ययतीत करेंगे। व्यापार में मन के मुताबिक फायदे मिलेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को टारगेट पूरा करने में थोड़ी-बहुत दिक्कत आ सकती है। कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, सावधान रहें। युवा व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट करेंगे। महीने के अंत में परिवार को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। अस्थमा के रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय- तांबे के लौटे में पानी भर कर रसोई में रखें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News