Monthly rashifal June: अपने नाम से जानें, आपकी राशि पर क्या असर डालेंगे जून के सितारे
punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 11:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ: आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो व्यापार के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है। प्रेमी जोड़ियों के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन महीने का पूर्वार्ध काफी बेहतर रहेगा और इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें।
वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो: इस माह भाग्य साथ देगा, कार्यक्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का सहयोग कई मुश्किलों से इस माह बचा सकता है। संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। धन संचित कर पाने में सफल होंगे। दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय- प्रतिदिन माता सरस्वती जी की पूजा करें।
मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह: इस माह सही फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुधरेगी। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। यात्रा करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिये यह महीना बहुत अच्छा गुजरने वाला है। लवमेट काम या पढ़ाई के सिलसिले में आपसे दूर जा सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं इसलिए संभलकर रहें।
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें।
कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो: इस राशि के जातकों को जून के महीने में स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से समझदारी बरतनी होगी। इस माह कुछ स्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से महीने की शुरुआत में समय बेहतर होने लगेगा और संतान अच्छा कार्य करेगी। जून में छोटी-मोटी यात्राओं के योग हैं। परिवार के लोग हर हाल में आपके साथ खड़े दिखाई देंगे, जिसकी वजह से आप बड़ी से बड़ी समस्याएं भी हल करने में खुद को सक्षम मानेंगे। मानसिक तनाव कुछ हद तक कम होगा और आप खुलकर अपने परिवार और अन्य परिस्थितियों के बारे में विचार करेंगे। समझदारी के साथ इस महीने को बेहतर तरीके से आप आगे लेकर जाएंगे।
उपाय- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे: सिंह राशि के जातकों को जून के महीने में कुछ नई योजनाओं में निवेश करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा परिवार के लोगों का सहयोग भी मिलेगा। इस माह किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी हो सकती है। वाद विवाद को आगे न बढ़ने दें। कानूनी मामलों में फैसला पक्ष में आ सकता है और छोटी दूरी की यात्राएं अनुकूल साबित होंगी। यदि विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस संबंध में सोच-समझकर खर्च करें क्योंकि अभी परिणाम आने में थोड़ा समय और लग सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस माह आपको स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहना ही बेहतर होगा।
उपाय- बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना करें।
कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो: जून में कन्या राशि वाले अपने व्यवहार के कारण कई कामों को बड़ी आसानी से कर पाएंगे। कार्यस्थल पर हर काम को चुटकियों में कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में आपकी स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। संतान के प्रति भी थोड़ा संजीदा रहना पड़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में आपको विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना बेहतर होगा। इस माह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो भी यात्राएं इस महीने करेंगे वो आनंददायक और लाभदायक रहेंगी। परिवार में भाई-बहनों से बेहतर संबंध बनाकर रखें। व्यवसाय में आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और इसकी बदौलत आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। इस महीने आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि अपने काम से ही मतलब रखें।
उपाय- अपनी कुल देवी या कुल देवता की विधिवत पूजा करें।
तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते: इस महीने तुला राशि के जातक अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहें। कुछ पुराने राज़ भी बाहर निकल सकते हैं, जिसकी वजह से मानहानि हो सकती है। यदि कोई गलती करते हैं तो उसे स्वीकार करने से परहेज न करें क्योंकि ऐसा करना आपके ही पक्ष में रहेगा। इस महीने आप किसी पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। जून में होने वाली लंबी दूरी की यात्राएं रोमांच से भर देंगी और दीर्घकाल तक लाभ देने वाली होगी। इस दौरान अपने मकान की मरम्मत का काम भी करवा सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो शनि बृहस्पति का योग आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा।
उपाय- गौ माता की नियमित सेवा करें और उन्हें गुड़ तथा आटा खिलाएं।
वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु: वृश्चिक राशि के जातक जून महीने के दौरान अपने आप पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास के साथ जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान छोटी-मोटी समस्याओं के अलावा कोई बड़ी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। स्वास्थ्य भी आपका ठीक-ठाक ही रहेगा। आपके अंदर आलस्य की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे महत्वपूर्ण कार्य टल सकते हैं, नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस माह होने वाली छोटी यात्राओं के दौरान पूरी तैयारी से जाएं। प्रेमी लोगों के लिए यह महीना सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि महीने के पूर्वार्ध में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और किसी से भी वाहन मांग कर न चलाएं। यदि विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से देखें तो पढ़ाई में निष्ठा बढ़ेगी और आप एकाग्र मन से अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएंगे।
उपाय- मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे: धनु राशि के जातको के कुटुंब में कोई उत्सव होने की संभावना है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। धन के मामले में इस दौरान अच्छी सफलता मिलेगी और धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। आपको सलाह दी जाती है की व्यर्थ में किसी अन्य के झगड़े में हाथ न डालें, इससे दिक्कत बढ़ने की संभावना हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आपको कानून के विरुद्ध जाकर कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, परेशानी उठानी पड़ सकती है। यह महीना अच्छा रहेगा और संतान को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।
उपाय- शनिवार के दिन छाया पात्र का दान करें।
मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि: मकर राशि के लोगों को जून के महीने के उत्तरार्ध में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। जून में मकर राशि के वे जातक जो कानून से जुड़ा कोई कार्य करते हैं, उन्हें बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर इस माह बहुत संजीदा रहेंगे। यदि आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो धन के मामलों में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। यदि प्रेम जीवन की बात की जाए तो वे उत्तम है।
उपाय- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को छुए बिना जल चढ़ाना चाहिए तथा उनकी आराधना करनी चाहिए।
कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द: कुंभ राशि के जातकों को इस माह काफी लाभ होगा लेकिन आपको अधिक सोचने की आदत से थोड़ा परहेज करना होगा क्योंकि इसकी वजह से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो वह जून में सामान्य तौर पर चलता रहेगा। इस दौरान संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सलाह दी जाती है कि थोड़ा संभल कर चलें। वाहन की प्राप्ति होने के अच्छे योग बनेंगे। अगर विद्यार्थियों की बात की जाए तो इस महीने वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय- भगवान भैरव नाथ की उपासना करें तथा रविवार के दिन भैरव मंदिर जाकर दूध अर्पित करें।
मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि: मीन राशि के जातकों को इस महीने ज्यादा सोचने की अपनी आदत को नियंत्रित करना चाहिए। इस महीने परिवार के प्रति लगाव आपको बहुत सम्मान दिलाएगा। जो भी प्रयास करेंगे, वे काम आएंगे। मेहनत से आपको बेहतर नतीजे मिलने वाले हैं। इसके अलावा संतान की ओर से आपको कुछ अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस माह छोटी-मोटी यात्राएं आनंद का माध्यम बनेंगी। मीन राशि के कुछ लोग तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
उपाय- मंगलवार के दिन छोटे बालकों को गुड़ और चना बांटे।