Monthly Numerology August Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा अगस्त का महीना
punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Monthly Numerology August Prediction 2025 अगस्त 2025 का मूलांक राशिफल: मूलांक (Birth Number) आपकी जन्म तारीख का एकल अंक होता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपकी जन्म तारीख 14 है, तो 1 + 4 = 5, यानी आपका मूलांक 5 है।
August Tarot Monthly Rashifal: अगस्त का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky
मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 को हुआ है)
यह महीना आपकी लीडरशिप क्वालिटी को चमकाने वाला है। कोई काम समय से पहले पूरा होने से आत्मीक खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके फैसले सराहे जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। अविवाहितों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें, मित्रता की आड़ में दुश्मनी निभाएंगे।
टिप: घमंड से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा
मूलांक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 को हुआ है)
यह महीना भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। दैनिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। किसी महिला मित्र या वरिष्ठ महिला से सलाह फायदेमंद होगी। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना होगा। संबंधों में गहराई आएगी लेकिन अधिक भावुकता से बचें।
टिप: जल तत्व से जुड़े उपाय करें जैसे तुलसी को जल देना।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मूलांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 को हुआ है)
यह महीना मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सीखने और सिखाने दोनों के लिए समय उपयुक्त है। गुरु या मेंटर से मार्गदर्शन मिलेगा। करियर में विकास की संभावनाएं प्रबल हैं। रिश्तों में सम्मान और परिपक्वता आएगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में गड़बड़ी होने की संभावना है, सावधान रहकर लेन-देन के काम करें।
टिप: किसी गरीब छात्र की मदद करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
मूलांक 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 को हुआ है)
यह महीना थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। रुके हुए कामों में देरी संभव है। धैर्य रखें, सब कुछ धीरे-धीरे सुलझेगा। संदेह से बचें, खुलकर संवाद करें। बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है, सोच-समझ कर कोई भी खर्च करें। लव लाइफ में मन मुताबिक सूचना सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याएं हल होंगी।
टिप: इलेक्ट्रॉनिक्स की चीज़ें दान करें या संभालें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
मूलांक 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 को हुआ है)
यात्रा, संचार और व्यापार में लाभ मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी खास से मुलाकात हो सकती है, प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अतीत में किए गए फैसले के लिए पछतावा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। पुराना लेन-देन समस्या बन सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
टिप: वाणी में मिठास रखें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
मूलांक 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 को हुआ है)
यह महीना भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक सुख और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। रोमांटिक समय है, अविवाहितों के लिए विवाह का योग है। काम समय पर पूरा करें, ढील देने से बचें। सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतें।
टिप: सौंदर्य या कला से जुड़े काम करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी
मूलांक 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 को हुआ है)
इस माह एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। ध्यान, अध्ययन और आत्मचिंतन का समय है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए अकेलापन उपयोगी हो सकता है। रोमांटिक रिश्ता गहरा होगा, लेकिन बहुत अधिक अपेक्षा से बचें। पार्टनरशिप में कोई भी काम करने से बचें। बिजली के उपकरणों का ध्यान से प्रयोग करें।
टिप: ध्यान और मेडिटेशन करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
मूलांक 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 को हुआ है)
इस महीने कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके हिस्से में आने वाली है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन संबंधित मामलों में सकारात्मकता आएगी। रिश्ते में स्थिरता आएगी, शादी के योग हैं। घूमने-फिरने को मिलेगा, खूब एंजॉय करने वाले हैं। किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें।
टिप: शनिवार को शनि मंदिर जाएं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
मूलांक 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 को हुआ है)
यह महीना ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है, खूब जोश आएगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे धूमिल हो रही आपकी छवि सुधरेगी। यदि आप नेता, शिक्षक या सैन्य सेवा में हैं, तो उन्नति निश्चित है। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। किसी पर निर्भर न रहें। लव पार्टनर जोशीले होंगे लेकिन क्रोध से बचें। अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें।
टिप: किसी जरूरतमंद की मदद करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल