Astrology Prediction 2026: 11 मई तक विश्व के लिए संवेदनशील समय, युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 01:52 PM (IST)

Astrology Prediction 2026: प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य राज मिश्रा ने ग्रहों की वर्तमान चाल को देखते हुए 26 फरवरी से 11 मई 2026 तक के समय को वैश्विक स्तर पर संवेदनशील बताया है। उनके अनुसार इस अवधि में ग्रहों के विशेष संयोग विश्व में तनावपूर्ण परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं।

आचार्य मिश्रा के मुताबिक पहले मंगल और राहु का संयोग, उसके बाद मंगल और शनि की युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष में इन ग्रहों का यह मेल उग्र और विस्फोटक परिणाम देने वाला माना जाता है। उनका कहना है कि यह योग दो देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति, सैन्य कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय तनाव को बढ़ा सकता है।

उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि मार्च माह तक पंचग्रही योग बनने से परिस्थितियां और जटिल हो सकती हैं। इस दौरान प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, तूफान या अन्य बड़ी घटनाएं घटित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जन-धन की हानि और विश्व स्तर पर आंदोलनों की स्थिति की चेतावनी दी है। 

ज्योतिषीय संकेत संभावनाएं दर्शाते हैं, इसलिए भयभीत होने के बजाय जागरूक रहना आवश्यक है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News