Mohini Ekadashi 2024: आज करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से पूरे होंगे सारे काज

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mohini Ekadashi 2024: पंचांग के अनुसार आज 19 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मोहिनी एकादशी का ये व्रत श्री हरि को बहुत प्रिय है। इस दिन भगवान की पूजा करने से जीवन के तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहते हैं जो व्यक्ति ये व्रत रखता है वो समस्त मोह व बंधनों से मुक्त हो जाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि आज बहुत से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। इस समय में जो भी व्यक्ति मां लक्ष्मी के स्वामी की पूजा करता है उसे जीवन में एक के बाद एक तरक्की देखने को मिलती है। करियर में सफलता हो या फिर विवाह में बाधा हर तरह की परेशानी आज इन उपायों को करने से दूर की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो अचूक उपाय।

PunjabKesari  Mohini Ekadashi

Do these remedies on the day of Mohini Ekadashi मोहिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय

अगर आपकी कोई खास मनोकामना अधूरी रह गई है तो उसे पूरा करने के लिए आज मोहिनी एकादशी के दिन नया पीले रंग का छोटा-सा कपड़ा लें और उस कपड़े के चारों तरफ एक चमकीले रंग का गोटा लगाएं और श्री हरि के मंदिर में अर्पित कर दें। इसके बाद भगवान के सामने अपनी इच्छा प्रकट करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

जीवन में जल्द से जल्द तरक्की प्राप्त करने के लिए आज के दिन  पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद भगवान से सुखी जीवन की कामना करें। ऐसा करने से आपके जीवन से जल्द ही नकारात्मकता दूर हो जाती है।

जीवनसाथी के साथ अगर किसी बात को लेकर खटपट चलती रहती है या फिर रिश्ते में मजबूती थोड़ी कम है इन परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन विष्णु गायत्री मंत्र का जाप करें।

PunjabKesari  Mohini Ekadashi

Mantra मंत्र: ऊँ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज के दिन घर में ब्राह्मण को भोजन कराएं। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो भोजन की एक थाली ब्राह्मण के घर खुद दे आएं। ऐसा करने के बाद आपको जल्द ही चमत्कार देखने को मिलेंगे।

करियर में आगे बढ़ने में लिए आज के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद इस मंत्र का उच्चारण करें -

ऊँ नमो भगवते नारायणाय

जीवन को खुशियों को हमेशा बरकरार रखने के लिए आज के दिन पीले ताजा फूलों की माला बनाकर श्री हरि को अर्पित कर दें।

PunjabKesari  Mohini Ekadashi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News