Mithun Sankranti 2025: सूर्य के मिथुन में प्रवेश से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेगा शुभ समाचार

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mithun Sankranti 2025: ज्योतिष शास्त्र में संक्रांति तिथि को बहुत खास माना जाता है। साल भर में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं, जिनमें से मिथुन संक्रांति का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में सूर्य आत्मा और आत्मविश्वास का प्रतीक है, इसलिए मिथुन संक्रांति जीवन में नई ऊर्जा लाती है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, तो उस तिथि को संक्रांति कहा जाता है। इस साल मिथुन संक्रांति 15 जून को मनाई जाएगी। सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इस संक्रांति किन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश आत्मबल, निर्णय क्षमता और नए अवसर देगा। करियर में उन्नति और सम्मान मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। माता की सेहत में पहले से ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा।

तुला राशि
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश तुला राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है।  विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या प्रमोशन के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। बहन-भाई के रिश्ते में पहले से ज्यादा सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News