Mirror Vastu Tips: जानें, रात को सोने से पहले शीशा देखना शुभ या अशुभ?

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 12:09 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mirror Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सुबह उठने से लेकर रात सोने तक के हर पल के लिए ही कई नियम बताए गए है। जिनका पालन करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही पूजा-पाठ का भी शुभ फल प्राप्त होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसा ही एक नियम शीशा देखने के लिए बताया गया है। माना जाता है कि सोने से पहले शीशा देखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि रात को सोने से पहले शीशा देखना चाहिए या नहीं।

PunjabKesari Mirror Vastu Tips

रात को सोने से पहले शीशा देखने का प्रभाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले शीशा नहीं देखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में भी इसे अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि रात को सोने से पहले शीशा देखने से बहुत बुरे सपने आने लगते है। अगर आपके कमरे में भी शीशा लगा हुआ है तो भी उसे सोने से पहले ढक कर सोना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि रात को शीशा देखने से चेहरे पर परछाई आने लगी है। जितना हो सके रात को सोने से पहले शीशा देखने से परहेज करें।

PunjabKesari Mirror Vastu Tips

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने कमरे में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही लव लाइफ में खटास पैदा हो सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी टूटे हुए शीशे में अपना चेहरा नहीं देखना चाहिए। इसे बिना देर किए घर से बाहर निकाल फें देना चाहिए। टूटा शीशा देखने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

वास्तु के अनुसार, घर शीशा लगाते समय दिशाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। शीशे को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में शीशा लगाना चाहिए।

PunjabKesari Mirror Vastu Tips

 

 

 










 





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News