Mesh rashi Prediction 2024: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2023 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mesh rashi Prediction 2024: आज बात करेंगे मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा ? 1 जनवरी को गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा पंचम में होंगे उस दिन। केतु छठे भाव में। शुक्र बुध अष्टम में और मंगल, सूर्य नौवें भाव में गोचर करेंगे। शनि ग्यारहवें और राहु बारहवें भाव में गोचर करेंगे।

2024 में मेष राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
सूर्य 15 जनवरी को शुभ गोचर में आ जाएंगे और 15 मार्च तक यही पर रहेंगे। सूर्य का 10, 11 में गोचर अच्छा होता है। 15 जून से 15 जुलाई तक सूर्य तीसरे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य जब छठे भाव में आ आएंगे तो मेष राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। ये समय होगा 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का। इस दौरान जो भी काम करेंगे उसमें बेहतर फल मिलेगा।

गुरु 1 जनवरी से पूरे चार महीने बाद 1 मई को गोचर करेंगे। ये आपके लिए शुभ हो जाएगा। गुरु यहां पर बैठकर अपने दशम भाव को एक्टिवेट करते हैं। शनि पहले से ही शुभ गोचर में हैं और पूरा साल शुभ गोचर में रहेंगे। केतु छठे भाव में हैं और ये गोचर आपके लिए शुभ है।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: मकर राशि शनि की राशि है। इस भाव में स्वामी आपकी मूल त्रिकोण राशि में ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि पाप ग्रह हैं और ग्यारहवें भाव में शनि का गोचर शुभ होता है। कर्म और आय स्थान के स्वामी शुभ गोचर में आ जाते हैं तो बढ़िया फल मिलता है।  

2024 में मेष राशि के जातक जो भी प्रयास करेंगे, वहां पर उसके बढ़िया फल मिलेंगे। अप्रैल के बाद गुरु दूसरे भाव में आ जाएंगे और गुरु की दृष्टि आ जाएगी सीधा दशम के ऊपर। इसका मतलब अगर आप नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी। धन के लिहाज से समय काफी बढ़िया है। गुरु की एक दृष्टि जाएगी छठे भाव के ऊपर।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: गुरु पंचम और सप्तम को एक्टिवेट रखेंगे। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए समय काफी सही रहेगा 30 अप्रैल तक। रिश्ता भी हो सकता है अथवा शादी होने के भी योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातक जो संतान की चाह में हैं, उनके लिए भी समय बढ़िया है। गुरु पहले 4 महीने भाग्य स्थान को दृष्टि देते रहेंगे। संतान को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: छठे भाव से हेल्थ देखी जाती है। यहां पर केतु की उपस्थिति है। केतु एक दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर डाल रहे हैं। ये खान-पान का भाव है इसलिए जंक फूड से थोड़ा परहेज रखें। वैसे सेहत सही रहेगी, कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। शनि शुभ गोचर में हैं। किसी भी चीज के ऊपर शनि का प्रभाव नहीं है। दिनचर्या में हर काम समय से करें।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु और बुध दो ऐसे ग्रह हैं, जिससे पढ़ाई देखी जाती है। गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। उनकी एक दृष्टि जा रही है पंचम भाव के ऊपर। इससे उच्च शिक्षा देखी जाती है। जब-जब सूर्य का गोचर शुभ होगा तब-तब उनके लिए समय काफी सही होगा। पूरे साल में लगभग 8 महीने का समय काफी बढ़िया रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय काफी शुभ है।

रेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News