Mercury transit in Taurus 2023: शत्रु राशि से बाहर आ रहे हैं बुध, इन राशियों को देंगे बंपर लाभ !

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mercury transit into Taurus 2023: हमारे नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल बुध ग्रह 7 जून को अपने शत्रु मंगल की मेष राशि से निकलकर अपने मित्र शुक्र की वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मित्र राशि में आते ही बुध ग्रह पावरफुल हो जाएंगे, कुछ राशियों को बंपर लाभ देंगे। सफलता के दरवाजे खोल देंगे। समृद्धि का पैगाम लेकर आएंगे। बुध ग्रह जब मेहरबान होते हैं तो छप्पर फाड़ कर देते हैं और बुध ग्रह जब नीच अवस्था में होते हैं या अशुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति को कर्ज में डुबो देते हैं। उसकी आर्थिक स्थिति को पटरी से उतार देते हैं लेकिन बुध ग्रह अब 7 जून से अपना कमाल दिखाने वाले हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Mercury transit in Taurus

बुध ग्रह को हमारे ज्योतिष में बुद्धि विवेक वाणी का प्रतीक माना जाता है और इन्हें बिजनेस का कारक ग्रह भी कहा जाता है और इन्हें sense of humour यानि विनोदी स्वभाव का कारक भी माना जाता है।

इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उनकी कम्युनिकेशन स्किल गजब की होती है। भाषण कला दूसरों को सम्मोहित करने वाली होती है। ऐसे लोग बहुत अच्छे लेखक होते हैं। एंकर होते हैं। वकील होते हैं और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं। बुध को गणित, वाणिज्य, वाणी, कम्युनिकेशन, तर्क शास्त्र और सेंस ऑफ ह्यूमर का भी कारक माना गया है।

कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति से अच्छे स्वास्थ्य और तेज बुद्धि की भी प्राप्ति होती है। यह उच्च सफलता और अनुकूल परिणाम भी देता है। मजबूत बुध के कारण जातक व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल होते हैं लेकिन बुध अशुभ ग्रहों के साथ युति करते हैं तो जातकों को जीवन में कई तरह की समस्याओं व संघर्ष का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह 7 जून को जब मित्र की राशि में आएंगे तो कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर भी लेकर आएंगे।

Mercury In Taurus And The Effects: बुध ग्रह का 7 जून से मित्र राशि में गोचर करना किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। किन राशियों को इस समय अच्छा धन लाभ हो सकता है। इनमें सबसे पहली राशि मेष राशि है।

मेष राशि के जातकों के लिए बुध के इस गोचर से साहस में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आने की पूरी सम्भावना है। इस समय आप अपने हास्य विनोद से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग से जुड़े जातकों को इस समय अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस समय सफलता मिलेगी। आपके भाई और मित्रों से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। मेष राशि के जो विद्यार्थी विदेश में रहकर पढ़ना चाहते हैं। उनको मौका मिल सकता है। साथ ही जो कारोबारी हैं, वो व्यापार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपके हाथ में पैसा बना रहेगा। मतलब इस समय आप सेविंग भी कर पाएंगे। साथ ही किस्मत का भी आपको पूरा साथ मिलता दिख रहा है।

PunjabKesari Mercury transit in Taurus

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। बुध ग्रह का गोचर वृषभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके कई अटके हुए काम भी बनेंगे और अगर आप नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन का योग भी बनेगा। परिवार के लोगों के साथ सुखमय पल व्यतीत कर पाएंगे। आप नया घर खरीद सकते हैं या फिर अपने पुराने घर की ही मरम्मत करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कठिन परिश्रम करेंगे जिससे आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। बुध के गोचर के कारण आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की न सिर्फ सराहना होगी बल्कि आपको नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपकी माता जी की सेहत इस दौरान अच्छी रहने वाली है और आपको उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और इसके साथ ही आपकी इच्‍छाओं की पूर्ति होगी। शिक्षा के मामले में अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव कम होगा और पार्टनर के साथ इस बीच कहीं घूमने का प्‍लान बन सकता है। इस वक्‍त आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका भाग्‍य साथ देगा और सफलता मिलेगी। आपकी ऊर्जा बढ़ेगी और व्‍यवसाय में तरक्‍की होगी। ऑफिस में वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। व्‍यवसाय में तरक्‍की होगी।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वाले अपने लव पार्टनर के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे और आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। साथ ही जो अविवाहित लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आयेगा। कार्यस्थल पर आपकी भाषा-शैली में रचनात्मकता आएगी। जिससे आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पसंदीदा जगह पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। व्यापरियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है खासकर कपड़े के व्यापारियों के लिए इसमें लाभ मिलने की सम्भावना है।

पांचवी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बुध ग्रह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग विदेश में जाकर काम-कारोबार खोलना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय आपको संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

PunjabKesari Mercury transit in Taurus

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शानदार रहने वाला है। बुध की कृपा से मीडिया और लेखन से जुड़े जातक इस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भाग्य भाव पर बुध की दृष्टि से इस समय भाग्य का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए इस समय मेहनत के बाद धन आगमन के योग दिखाई दे रहे हैं हालांकि आपको अच्छा निवेश प्राप्त होने के योग हैं।

इस समय आपकी इनकम में जबरदस्ती बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आय के नए माध्यम से धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होने के आसार हैं।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News