21 फरवरी को हो रहे हैं बुध मार्गी, इन 8 राशि वालों को होगा फायदा

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 12:21 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह 21 फरवरी रविवार को सुबह 6 बजकर 21 मार्गी हो रहे हैं। बुध ग्रह ने 4 फरवरी को रात 10 बजकर 46 मिनट पर वक्री होकर शनि की मकर राशि में गोचर शुरू किया था और अभी वह मकर राशि में ही गोचर कर रहे हैं। बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, विवेक और वाणी का प्रतीक माना जाता है। इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। बुध जिस भी ग्रह के साथ युति करता है, उस ग्रह के अनुसार ही व्यवहार करने लगता है। बुध, सूर्य का सबसे करीबी ग्रह है और अपनी मार्गी गति में यह 28 दिनों के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है।  मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना जाता है। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं जबकि मीन राशि में नीच के हो जाते हैं। 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह समयानुसार अपनी राशि बदलते रहते हैं। कुछ सीधे तो कुछ विपरीत अवस्था में चलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में विपरीत दिशा में ग्रहों के चलने को वक्री यानी उल्टी चाल चलने वाले व सीधे अवस्था को मार्गी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रह में बुध, शनि, शुक्र और गुरू समय-समय पर वक्री अवस्था में गोचर करते हैं। राहु और केतु ऐसे दो ग्रह हैं जो लगभग वक्री ही रहते हैं। सूर्य और चंद्रमा वक्री नहीं होते हैं। जब कोई ग्रह वक्री से मार्गी अवस्था में आता है तो उसके फलों में शुभता बढ़ जाती है। इसी प्रकार से बुध के मार्गी होने से बुध के शुभ फलों में वृद्धि होती है। 21 फरवरी को बुध मार्गी होने जा रहे हैं तो 7 राशियों को जबरदस्त लाभ देने वाले हैं। यानी इन राशियों के लोगों की पांचों उंगलियां घी में रहने वाली हैं। 

मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर वाद विवाद से बचना होगा। सभी नई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना होगा।

वृष राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ आय में भी वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन  राशि वालों को शिक्षा, व्यापार और धन के मामले में लाभ हो सकता है

कर्क राशि वालों को बुध के इस गोचर के  धन लाभ हो सकता है। अगर कोई केस या मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

सिंह  राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना अच्छी खबरें लेकर आएगा। कई रुके हुए काम बनने लगेंगे।

कन्या राशि वालों को बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखना होगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ फल लेकर आएगा। इस दौरान आपको भूमि-भवन और वाहन सुख मिल सकता है। लेकिन माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि वालों को संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तकरार से बचना होगा। 

धनु राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा । दांपत्य जीवन में विचारों में तालमेल बिठाना होगा।

मकर राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना सामान्य रहने वाला है। थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा।

कुंभ राशि वालों को बुध के मार्गी होने से आर्थिक लाभ होगा और किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश भी कर सकते हैं।

मीन राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन बेहतरीन पहने वाला है । कई अटके हुए काम सिरे चढ़ जाएंगे।

जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है , वे लोग पढ़ाई में भी अग्रणी होते हैं आप उनकी भाषण कला और बोलने की कला दूसरों को सम्मोहित करने वाली होती है उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है लेकिन अगर बुध कुंडली में कमजोर स्थिति में हो तो जातक को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। वाणी कठोर हो जाती है। व्यक्तिगत फैसले लेने लगता है और नुकसान उठाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ या कमजोर स्थिति में होता है तो उन्हें बुधवार के दिन ये उपाय करने चाहिए।

• बुधवार के दिन कोई ना कोई हरे रंग का वस्त्र धारण करें या फिर अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें ।

• गाय को हरा चारा खिलाएं.

• श्री गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं ।

• हरे रंग की बोतल में मनीप्लांट का पौधा लगाएं. ध्यान रहे मनीप्लांट का पौधा किसी के गमले से तोड़कर न लगाएं, बल्कि नर्सरी से उसकी कीमत अदा करके ही लगाएं.

• सबसे छोटी उंगली में सोने की अंगूठी में 6 से 8 रत्ती का पन्ना बुधवार के दिन धारण करें।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News