भविष्यफल: बुध पड़े हैं मकर में अस्त, किसके इरादे होंगे पस्त
punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 10:34 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 07.02.18 चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।
आज का विशेष उपाय: समस्याओं से मुक्ति हेतु देवी दुर्गा पर पीपल के पत्ते चढ़ाएं।
आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय वीर्यवते नमः ॥ इस बुध मंत्र से हौसले बुलंद होते हैं।
मेष: ऑफिस में मंदगति से काम होगा। जूनियर्स हाथ बंटाएंगे।। स्टुडेंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। अनुभवी लोगों से लाभ मिलेगा।
वृष: इनवैस्टमैंट कि टैंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
मिथुन: बातचीत में सावधानी बरतें। मांगलिक कार्य में जाएंगे। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे।
कर्क: रोमांटिक माहौल में विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी संग रिश्तों में ईमानदारी बरतें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।
सिंह: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेन-देन के कारण टैंशन के संकेत हैं।
कन्या: लाभ के मौके मिलेंगे। असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। नई बिजनैस डील फाइनलाईज न करें।
तुला: नए मकान के योग बन रहे हैं। खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी।
वृश्चिक: अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजैक्ट पर काम शुरू होगा। जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी।
धनु: राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य चिंतित करेगा। प्रॉपर्टी के लंबित मामले हल होंगे।
मकर: छोटे-मोटे झगड़े होंगे व सूझ-बूझ से हल होंगे। बुजुर्गों की चिंता रहेगी। उलझनें कम होंगी। बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा।
कुंभ: बाहर खाने से बचें बदहजमी के योग हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे। करीबी दोस्त से झगडे़ निपटेंगे।
मीन: असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com