इस्कॉन मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा: शाह

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मायापुर (पश्चिम बंगाल) (प.स.): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि इस्कॉन प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों और सामाजिक कल्याण पहलों के माध्यम से मानवता की सेवा और विश्व भर में सनातन धर्म का ध्वज फहराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। 

 पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर में भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की 152वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वह इस आध्यात्मिक केंद्र में अपनी आधिकारिक क्षमता में नहीं बल्कि चैतन्य महाप्रभु के भक्त के रूप में आए हैं। 

अमित शाह ने बताया कि उनकी लंबे समय से मायापुर जाने की इच्छा थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण यात्रा में देरी हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस्कॉन का वैश्विक प्रसार भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर और ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के जीवन भर के कार्यों का परिणाम है।  उन्होंने इस्कॉन को विभिन्न देशों और संस्कृतियों के लोगों तक आध्यात्मिक शिक्षा पहुंचाने का श्रेय दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News