Mauni Amavasya 2022: आज करें ये दान, बनेंगे सभी बिगड़े काम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 09:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mauni Amavasya 2022: एक साल में 12 अमावस्या आती हैं, जिनका अपना-अपना महत्व होता है। मौनी अमावस्या मौन व्रत करने वाली अमावस्या है। मान्यता है कि इस दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था, मनु ध्वनि से ही मौनी घोष की उत्पत्ति हुई। अत: इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कह कर संबोधित किया जाता है। आज के दिन मौन व्रत धारण करने का विशेष महत्व है। कहते हैं कि जो व्यक्ति आज के रोज मौन धारण करके व्रत का समापन करता है उसे मुनि पद की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari mauni amavasya

इस दिन मौन धारण करके किया गया दान, साधना, तीर्थ स्नान, ब्राह्मण सेवा महापुण्य का वरदान दिलवाती है। आज के दिन किसी भी पवित्र नदी में किया गया स्नान व पितरों के निमित्त पिंडदान-तर्पण अवश्य करना चाहिए।

PunjabKesari mauni amavasya

तिल का दान दिलवा सकता है महावरदान। श्री हरि विष्णु को सफेद तिल बहुत भाते हैं और काले तिल का प्रयोग पितरों के तर्पण में इस्तेमाल होता है। सफेद और काले दोनों तिलों का दान करना चाहिए।

PunjabKesari mauni amavasya

इसके अतिरिक्त कपास, छत्री, ऊनी वस्त्र कंबल आदि दान देना चाहिए। गर्म वस्त्रों का दान करने से राहु एवं शनि की महादशा का नाश किया जा सकता है। 

PunjabKesari mauni amavasya

उपरोक्त बताए कामों में से कुछ न कर सकें तो ठंड के मौसम में दूसरों के लिए अलाव जलाए इससे अग्रि देव खुश होते हैं और सूर्य, मंगल एवं गुरु का आशिर्वाद प्राप्त होता है।

PunjabKesari mauni amavasya

सभी 12 राशियों के व्यक्ति भाग्य उदय हेतु बरगद के पेड़ को दूध से सीचें।

PunjabKesari mauni amavasya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News