Mata Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 10:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कटड़ा (अमित): मां भगवती के दर्शनों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक 20 लाख के करीब श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में नमन के लिए पहुंचे हैं। यह आंकड़ा पिछले 5 सालों में पहले 3 महीनों में सबसे अधिक है। मां भगवती के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शुक्रवार को निर्धारित समय से 1 घंटा पहले (9 बजे) यात्रा पंजीकरण कक्ष को श्राइन बोर्ड प्रशासन को बंद करना पड़ा। वहीं शनिवार की सुबह 5.00 बजे फिर से पंजीकरण कक्ष खोला जाएगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आंकड़े बताते हैं कि जनवरी माह में 5,24,179, फरवरी में 4,14,432, मार्च में 8,96,650 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई तो वहीं जारी अप्रैल माह में अब तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी मां वैष्णो देवी यात्रा नया र्कीतमान स्थापित करेगी। मां भगवती के दर्शनों को शुक्रवार को भी कटड़ा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। देर शाम तक 45,000 के करीब श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार को जाने के लिए यात्रा पंजीकरण आर.एफ.आई.डी. हासिल लिया था।
अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com