चिंतपूर्णी मंदिर के पास कार खाई में गिरी, 2 श्रद्धालुओं की मौत
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 08:35 AM (IST)
चिंतपूर्णी (स.ह.): चिंतपूर्णी मंदिर के निकट भरवाईं क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतक लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की कार एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। सी.सी.टी.वी. फुटेज में पहले वाहन के पहियों से चिंगारियां और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं, जिसके बाद एयरबैग भी खुल गए।
हादसे के बाद एक व्यक्ति का शव वाहन से बाहर मिला, जबकि दूसरा व्यक्ति कार के अंदर बुरी तरह झुलसा हुआ पाया गया। कार नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और होमगार्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और वाहन से अधजला शव बरामद किया गया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
