Masik Krishna Janmashtami Bhog : मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग, घर में आएंगी खुशियां और समृद्धि

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 09:07 AM (IST)

Masik Krishna Janmashtami Bhog : सनातान धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत खास महत्व है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने और उपवास रखने से मन की हर मुराद पूरी होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा करने के साथ उनके प्रिय भोग लगाने का भी बहुत खास माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाएं रखने और आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल कौन से भोग लगाने चाहिए। 

Masik Krishna Janmashtami Bhog

माखन और मिश्री 
लड्डू गोपाल को माखन चोर भी कहा जाता है, इसलिए उनका सबसे पसंदीदा भोग माखन और मिश्री है। घर में दूध की मलाई से सफेद मक्खन निकालें और उसमें पिसी हुई या खड़ी मिश्री मिलाकर कान्हा को अर्पित करें।

पंचामृत 
देवताओं के अभिषेक और तृप्ति के लिए पंचामृत को अमृत समान माना गया है। मासिक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पंचामृत का भोग लगाने से कुंडली के कई ग्रह दोष शांत होते हैं।

Masik Krishna Janmashtami Bhog

धनिए की पंजीरी
मासिक जन्माष्टमी के व्रत और पूजा में धनिए की पंजीरी का प्रसाद बनाना बेहद शुभ माना जाता है। यह सात्विक होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है।

मखाने की खीर या बर्फी 
मखाने से बनी मिठाइयां कान्हा को बेहद पसंद हैं। आप दूध, मखाने और केसर का उपयोग करके गाढ़ी खीर बना सकते हैं या फिर चाशनी की मदद से मखाने की बर्फी तैयार करके लड्डू गोपाल को भोग लगा सकते हैं। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

Masik Krishna Janmashtami Bhog

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News