Masik Krishna Janmashtami 2026 : मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, श्रीकृष्ण की बरसेगी विशेष कृपा
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 02:41 PM (IST)
Masik Krishna Janmashtami 2026 : हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत खास महत्व है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की अराधना करने और व्रत रखने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा के अलावा कुछ खास उपाय किया जाए तो जीवन में आने वाली हर परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के कौन से उपाय करने चाहिए।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के चमत्कारी उपाय
मिश्री और माखन का भोग
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए मिश्री या माखन का भोग लगाएं क्योंकि माखन और मिश्री भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। यह भोग अर्पित करते समय उसमें तुलसी डालना न भूलें, क्योंकि तुलसी के बिना कान्हा भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर होते हैं।
बांसुरी और मोरपंख अर्पित करें
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी या मोरपंख अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में बार-बार होने वाले कलह-क्लेश दूर होते हैं। साथ ही घर से वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
शंख से करें अभिषेक
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की रात में बाल गोपाल की मूर्ति का दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध या गंगाजल भरकर अभिषेक करें। अभिषेक करते समय मन ही मन अपनी इच्छा दोहराएं और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। यह उपाय हर अटके हुए काम को बनाने वाला माना जाता है।
गोपी चंदन का तिलक
यदि दांपत्य जीवन में तनाव रहता है, तो इस दिन राधा-कृष्ण के मंदिर जाकर उन्हें लाल या पीले रंग के फूल चढ़ाएं और कान्हा जी को गोपी चंदन का तिलक लगाएं। अपने माथे पर भी वही तिलक प्रसाद स्वरूप लगाएं। इससे रिश्तों में कड़वाहट खत्म होती है और प्रेम बढ़ता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
