Masik Karthigai 2021- इस विधि से जलाएं दीपक, घर से Negative energy होगी दूर
punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Karthikai Deepam march 2021- आज फाल्गुण मास में पड़ने वाला मासिक कार्तिगाई पर्व है। ये दिन कृतिका नक्षत्र को विशेष रुप से समर्पित है। दक्षिण भारत में इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यूं तो सनातन धर्म में हर दिन कोई न कोई विशेष पर्व या तिथि आती है। आज का शुभ दिन घर की नैगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए बड़ा ही उपयुक्त है। माना जाता है की इस तिथि पर अग्नि को ईश्वर का रुप मानते हुए उनकी सकारात्मकता घर में बढ़ाने के लिए दीपक के रुप में घर को रोशन किया जाता है। जिन जातकों के घरों में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। लड़ाई-झगड़े या कोर्ट से संबंधित मामले अधिक रहते हैं। घर में ऊपरी बाधाओं का अनुभव होता है, उन्हें ये उपाय करने चाहिए-
2021 Karthigai Nakshatra- जिन लोगों का जन्म कृतिका नक्षत्र में हुआ है, उनके लिए मासिक कार्तिगाई विशेष महत्वपूर्ण है। उन्हें पूर्व मुखी होकर इस नक्षत्र के देवता की पूजा-अराधना करने से विशेष फल मिलते हैं। इस नक्षत्र के देवता अग्निदेव हैं तो घर की पूर्व दिशा में किसी भी प्रकार से अग्नि प्रज्जवलित रखें। जिससे की घर में चल रही परेशानियां और नैगेटिविटी खत्म होगी।
Vastu Shastra Of Deepak- घर की साउथ-वेस्ट दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है और बहुत सारे अवसाद नष्ट होते हैं।
Masik Karthigai- जो लोग घर में किसी भी प्रकार की ज्योति नहीं जला सकते, वो भगवान शिव के मंदिर जाकर उनके आगे घी का दीपक जलाएं साथ में थोड़े से काले और सफेद तिल भी अर्पित करें। ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।
Vastu Shastra Of Deepak- आज के दिन भगवान विष्णु की विशेष रुप से कपूर जलाकर पूजा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com