शुक्र के साथ मंगल ने भी बदला अपना घर, किसे होगा फायदा, किसे होगा नुकसान

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 06:34 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि आज शुक्र ने मकर राशि से छोड़ कर कुम्भ राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र 16 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे और 16 अप्रैल को मीन राशि में जाएंगे। बता दें कि इसके साथ ही आज ग्रहो के सेनापति मंगल ने भी अपना घर बदला है। ये राशि परिवर्तन आज यानि 22 मार्च दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर हुआ है। मंगल ग्रह मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश कर गए हैं। माना जा रहा है मंगल ग्रह का ये राशि परिवर्तन 12 की 12 राशियों पर अपना प्रभाव दिखाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि मंगल का ये राशि परिवर्तन कुल 45 दिन रहने वाला है।  तो आइए जानते हैं इस परिवर्तन का प्रत्येक राशि पर कैसा असर होगा।
PunjabKesari, Mars, Taurus, Mars Tranist in Taurus, मंगल ग्रह, मंगल का राशि परिवर्तन
मेष
चूंकि मंगल मेष राशि से निकलकर मंगल वृष में गए हैं इसलिए इस राशि वालों को धन-लाभ के साथ-साथ आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा परिवार में बेहतर तालमेल रहेगा।

वृष
इस राशि वालों को भी मंगल के इस परिवर्तन से लाभ प्राप्त होने वाला है। इससे जीवन में सम्मान, यश, कीर्त के साथ-साथ अच्छी नौकरी, नौकरी में तरक्की व धन लाभ के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जोड़े को संतान सुख मिलने के भी आसार नज़र आ रहे हैं।
PunjabKesari, Job Promotion, नौकरी में तरक्की
मिथुन
इस राशि के जातकों के आर्थिक तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस राशि के लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता पहले से मधुर होगा। परंतु कुछ गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं।

कर्क
कर्क राशि वालों को मंगल आय में सफलता दिला सकता है। ज़मीन से जुड़े  मामलों में भी सफलता मिलने की संभावना अधिक है। लंबे समय से रुके हुए काम मंगल के शुभ प्रभावों से जल्दी संपन्न हो जाएंगे। होगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की यात्रा आंनद के साथ-साथ धन का लाभ दे सकती है।

सिंह
सिंह वालों के लिए ये मंगल राजयोग लेकर आया है। इस परिवर्तन के दौरान सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ये हर काम को पूरे कॉन्फिडेंस से पूरा करेंगे। इनका साहसी निर्णय लेना इन्हें सफलता को ओर लेकर जाएगा।
PunjabKesari, ज्योतिष विद्या, Jyotish, Astrology
कन्या
इस राशि के जातकों को थोड़ा सर्तक रहना होगा। मंगल का राशि परिवर्तन इनके लिए थोड़ी परेशानी लेकर आया है। इनके साथ चोरी या किसी दुर्घटना होने के प्रबल आसारा नज़र आ रहे हैं। इसलिए सावधान रहें। इसी के साथ ही धन का अपव्यय भी हो सकता है।

तुला 
तुला राशि वालों को मंगल कई तरह के रोग आदि दे सकता है। परंतु धन का लाभ भी हो सकता है। किसी निकट की यात्रा पर जा सकते हैं जो सुखद रहेगी। प्रेम के मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।
PunjabKesari, Devi Lakshmi, Kubera Dev
वृश्चिक
इस राशि के व्यक्तियों को मंगल धनलाभ, नौकरी में प्रमोशन, यश, कीर्ति आदि दिला सकता है। इनके मन की हर इच्छा मंगल के इस राशि परिवर्तन के दौरान पूरी हो जाएगी। इस राशि के लिए सबसे फायदेमंद बात ये कि अगले 45 दिन इस राशि वालों राजयोग का निर्माण होगा।

धनु
धनु राशि के लोगों के गुप्त शत्रु खुलकर सामने आ सकते हैं। इस राशि के जो लोग राजनीति में है उनके करीबी ही उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा वाहन दुर्घटना हो सकती है इसलिए वाहन ध्यान से चलाएं।
PunjabKesari, Cheat
मकर
ये राशि वाले अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ होगा। वरना इनकी वाणी इनके बने काम बिगाड़ सकती हैं। हाथ में आने वाले अवसर को जाने नहीं देंगे तो लाभ होगा। यात्रा के योग है।
PunjabKesari, Silence, Silent
कुंभ
कुंभ वालों को मंगल धन के योग बनाएगा। इसके अलावा ज़मीन जायदाद आदि से लाभ के योग बने रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाए। महिलाओं खासतौर पर ध्यान रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

मीन
मीन राशि वालों का मंगल पराक्रम बढ़ाएगा। इसके जातक साहसी निर्णय लेंगे। इनका आत्मविश्वास चरम पर होगा। धन से लेकर विदेश यात्रा तक के योग बन रहे हैं। वाहन संबंधी लाभ मिल सकता है।
PunjabKesari, Mars, Taurus, Mars Tranist in Taurus, मंगल ग्रह, मंगल का राशि परिवर्तन
ये एक उपाय WEAK STUDENT को भी EXAM में करा सकता है PASS


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News