Marriage Astrology: ज्योतिष से जानें, विवाह के बाद कैसा रहेगा आपका पार्टनर से Connection

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 12:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Marriage Compatibility: विवाह के बाद आपके जीवन में स्ट्रगल आने वाले हैं या फिर विवाह के बाद वैल्यू ऐड होने वाली है, ये कहा से पता चलेगा। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो कैपेबल होते हुए भी बहुत परेशान रहते हैं, जिसकी वजह से जीवन की गति रुक सी जाती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको शादी के बाद बहुत फायदा देखने को मिलता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि व्यक्ति का नेचर तो बहुत बढ़िया होता है लेकिन शादी के बाद उसका बिहेवियर बदल जाता है। शादी के बाद उनकी पर्सनल जिंदगी नर्क सी हो जाती है। ये फैक्टर है आपका जन्म लग्न। आपने किस लग्न में जिंदगी की शुरुआत की है, उस दिन से आपका जीवन तय हो जाता है कि शादी के बाद आपका जीवन कैसा रहने वाला है। 

मेष लग्न मंगल का लग्न है। मंगल की ऊर्जा इनमे होती है। इसका मतलब बहुत ही ऊर्जा के साथ ये हर काम को शुरू करते हैं। किसी भी नए काम को शुरू करना  इनकी नेचर में शामिल होता है। इन लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है और ये बने-बनाए काम को बिगाड़ देते हैं। जब तक इन्हे बाहर से गाइडेंस न मिलें तब तक ये किसी भी काम को नहीं कर पाते हैं। इनका जीवनसाथी देखने में बहुत सुन्दर होता है। दिक्कत तब आती है जब इनका मंगल काम करने लग जाता है। तब ये ऐसा सोचते हैं कि इनका जीवनसाथी भी इन्ही के अनुसार काम करें। इस वजह से इनको दिक्कत आती है और धन स्थान भी गड़बड़ा जाता है। 

वृष राशि वाले लोग बड़े प्रैक्टिकल नेचर के होते हैं। ये पैसा कमाने में या फिर मांगने में शरमाते नहीं हैं। इनके जीवन के टारगेट भी बहुत क्लियर होते हैं। ये लोग रिश्तों को लेकर भी काफी पोस्ससिव होते हैं। इनके साथी थोड़े मूडी नेचर के होते हैं। ये लोग चीजों को गुप्त और सीक्रेट रखते हैं। यही चीज इनको पसंद नहीं होती है। ये इस चीज को दिल पर लगा लेते हैं। इनको अपने घर को सही रखना चाहते हैं तो परिवार पर ज्यादा ध्यान दें। 

PunjabKesari Marriage Compatibility

मिथुन राशि का सबसे अच्छा नेचर है कि ये किसी भी परिस्थिति में ढल जाते हैं। ये लोग काफी क्यूरियस होते हैं। ये हर चीज को जानने के लिए काफी उत्सुक होते हैं। इनके जीवनसाथी बहुत ही मेच्योर नेचर के होते हैं। इनके जीवनसाथी आध्यात्मिक और धार्मिक नेचर के होते हैं। मिथुन राशि वालों का क्यूरोसिटी वाला नेचर इनके जीवनसाथी को पसंद नहीं आता है। 

कर्क लग्न वालों की बात करें तो ये लोग काफी इमोशनल नेचर के होते हैं। ये लोग जितने इमोशनल होते हैं, उतने ही हेल्पफुल होते हैं। इनके मूड स्विंग इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। इनके जीवनसाथी नेगेटिव भी होते हैं और इमोशनल नहीं होते हैं। इस वजह से गृहस्थी में दिक्कते आती हैं। जीवन को सही करने के लिए साथी की इंसेक्युरिटी को समझना होगा।

सिंह लग्न वालों की बात करें तो ये राजा लोग हैं। इनकी नेचर में ही शाही ठाठ-बाठ है। ये लोग बहुत ही ज्यादा जिद्दी होते हैं। इनके जीवनसाथी इंडिपेंडेंट नेचर के हैं। शादी के बाद इन लोगों को बहुत से चेलेंज का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को अपने साथी को सम्मान देना होगा। 

कन्या लग्न वाले लोग बहुत ही ज्यादा इंटेलीजेंट होते हैं। ये बहुत ही जल्दी फाइट मोड में आ जाते हैं। इन लोगों के जीवनसाथी काफी सेंसिटिव हो जाते हैं। जीवन को सही बनाने के लिए अपने नेचर में बदलाव करें। 

PunjabKesari Marriage Compatibility

तुला लग्न वाले लोग काफी चार्मिंग स्वभाव के होते हैं। अपनी वाणी को किस तरह से इस्तेमाल करना है ये इनको बहुत ही बढ़िया तरीके से आता है। ये सही समय पर सही चॉइस करते हैं। इनके जीवनसाथी बहुत जल्दबाजी वाले होते हैं। 

वृश्चिक लग्न वाले जिससे प्यार करते हैं उस से काफी पेशनेट होते हैं। ये अपने लाइफ पार्टनर की हर चीज को ताड़ कर रखते हैं। इनके जीवनसाथी काफी इंट्रोवर्ट होते हैं। ये लोग अपने साथी से भी जेलस होना शुरू कर देते हैं। 

धनु लग्न वाले बहुत ही गहरी सोच के मालिक होते हैं। पेशेंस इनमे बहुत ज्यादा होती है। ये लोग बहुत ही ज्यादा आशावादी होते हैं। इनके लाइफ पार्टनर इनसे बहुत ही अलग होते हैं, उनको दूसरों की लाइफ में घुसना बहुत पसंद होता है। 

मकर लग्न वाले लोग अनुशासन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने काम के प्रति काफी एंबिशियस होते हैं। ये चाहते हैं कि अपने जीवनसाथी को अपनी तरह कण्ट्रोल करना चाहते हैं। 

कुम्भ राशि के जातक काफी क्रिएटिव होते हैं। इनका नेचर बहुत ही जल्दी बदल जाता है। इस वजह से इनके जीवन में परेशानी आती है। 

मीन राशि के जातक बड़े प्रेम से रहना पसंद करते हैं लेकिन इनके जीवनसाथी प्रॉपर फाइटर होते हैं। अगर ये लोग मुश्किल समय में अपने जीवनसाथी की मदद लेंगे तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

PunjabKesari Marriage Compatibility


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News