Market Astrology (29 जुलाई से 4 अगस्त तक) : आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:37 AM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (29 जुलाई से 4 अगस्त तक) के पूर्वार्द्ध में कोई सितारा अपनी राशि चेंज नहीं करता किंतु उत्तरार्द्ध में दो सितारे शुक्र तथा मंगल अपनी राशि बदलते हैं। शुक्र सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि पर तथा मंगल वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि पर प्रवेश करता है। इसके अतिरिक्त शुक्र, राहू, सूर्य नक्षत्र पर तथा केतू, बृहस्पति नक्षत्र के चरण पर अपनी पोजीशन बदलते हैं। प्लूटो नक्षत्र पर तथा नैप्च्यून नक्षत्र के चरण पर अपनी पोजीशन बदलता है। शुक्र तथा मंगल के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में होने वाले फेरबदल से प्रकट होता है कि आलोच्य सप्ताह का उत्तरार्ध काफी उथल-पुथल वाला हो सकता है।
ख्याल है कि आलोच्य सप्ताह के प्रारंभ से मार्कीट में तेजी का रुझान बना रहेगा। वैसे 29 जुलाई, 3 तथा 4 अगस्त जोरदार उठापटक वाले दिन।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 29 जुलाई खुलते बाजार और फिर उसी शाम को साढ़े चार बजे के बाद घटा-बढ़ी, 30-31 जुलाई मजबूती का रुख। 1-2 अगस्त मार्कीट की छुट्टी, 3 अगस्त को एक तरफा झटका आ सकता है, अलबत्ता 4 अगस्त घटा-बढ़ी वाला दिन। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 29 जुलाई, 3 तथा 4 अगस्त को विशेष हलचल होगी। शेयर मार्कीट में 31 जुलाई तक जनरल ट्रैंड मजबूती का तो रहेगा, किंतु 29 जुलाई खुलते बाजार तथा फिर शाम साढ़े चार बजे के बाद मार्कीट में अच्छी हलचल हो सकती है। 1-2 अगस्त को मार्कीट बंद रहेगी। 3 अगस्त को किसी समय रेट टूट सकते हैं। 4 तारीख को रेट अप एंड डाऊन (ऊपर-नीचे) होते रहेंगे।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में आलोच्य सप्ताह में तेजी का रुख बना रहेगा। वैसे 29 जुलाई खुलते बाजार तथा फिर शाम साढ़े चार बजे के बाद जोरदार उठा-पटक, 1-2 अगस्त बाजार बंद रहेगा। 3 अगस्त को एक तरफा झटका वैसे रेट गिर सकते हैं। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 29 जुलाई को हलचल, 30-31 जुलाई को मजबूती, 3 अगस्त को रेटों में कमजोरी, 4 अगस्त को घटा-बढ़ी रहेगी।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 29-30, 31 जुलाई को मजबूती, 3-4 अगस्त को जोरदार उठा-पटक वाले दिन। हाजिर मार्कीट में पहले तीन दिन लवाल कामकाज में काफी एक्टिव दिखेगा, किंतु बाद में दोनों लवाल-बिकवाल खामोश से नजर आएंगे।
