Market Astrology (3 जून से 9 जून तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 09:46 AM (IST)
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (3 जून से 9 जून तक) के प्रारंभिक हिस्से में बेशक कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन नहीं करता, तो भी यह सप्ताह इंपोर्टैंट होगा क्योंकि पिछले सप्ताह के आखिरी दिन बृहस्पति ने कर्क राशि पर प्रवेश करके जो ग्रह योग बनाया था, वह आलोच्य सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से में इफैक्टिव बना रहेगा। फिर सप्ताह के आखिरी हिस्से में शुक्र कर्क राशि पर प्रवेश करके ग्रह योग को नया रूप दे देगा। आलोच्य सप्ताह के आखिरी हिस्से में सूर्य नक्षत्र पर अपनी पोजीशन चेंज करके थोड़ी सी हलचल पैदा करेगा।
जहां तक मार्कीट रुख का संबंध है, ख्याल है कि 2 जून से बना रुख शुरू सप्ताह में इफैक्टिव रहेगा, फिर 8 जून शाम साढ़े पांच बजे के बाद मंदा रुख बन सकता है। 8 जून सायं साढ़े पांच बजे के पश्चात मार्कीट झटका के साथ टूट सकती है, वैसे 8 जून दोपहर डेढ़ बजे के करीब मजबूती का रिएक्शन आ सकता है।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल-बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 2 जून वाला रुख शुरू सप्ताह से चल पड़ेगा, फिर 8 जून शाम साढ़े पांच बजे के बाद अचानक रेट टूट सकते हैं। 9 जून को भी मंदा प्रभावी रहेगा। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 8 जून साढ़े पांच बजे के बाद मंदा रुख शुरू हो जाने की आशा होगी। शेयर मार्कीट में यदि 2 जून को तेजी बनी होगी तो फिर 8 जून शाम तक तेजी रहेगी। 9 जून को रेटों के गिरने की संभावना दिखती है।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 2 जून को यदि तेजी बनी होगी तो फिर तेजी 8 जून शाम पांच बजे तक रहेगी, किंतु यदि 2 जून को मंदा बन गया होगा तो फिर मंदे का असर 8 जून शाम पांच बजे तक रहेगा। नोट करें कि 8 जून शाम साढ़े पांच बजे के बाद अचानक रेट गिर सकते हैं। 9 जून को भी मंदी का असर प्रभावी रहेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से में तेजी, जबकि आखिरी हिस्से में मंदी का झटका आ सकता है।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में शुरू सप्ताह से उतार-चढ़ाव प्रभावी रहेगा, फिर 9 जून को रेटों के गिरने की आशा होगी। हाजिर मार्कीट में लवाल तथा बिकवाल दोनों काम करने से बचेंगे, किंतु 9 जून को बिकवाल अचानक बहुत एक्टिव दिखेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari