Market Astrology (18 फरवरी से 24 फरवरी तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 06:55 AM (IST)

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (18 फरवरी से 24 फरवरी तक) के प्रारंभिक  हिस्से में कोई भी सितारा अपनी राशि या पोजीशन चेंज नहीं करता, इसलिए समस्त ग्रह तथा ग्रह योग ज्यों का त्यों ही बना रहता है किंतु आखिरी हिस्से में मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करके पंचग्रही योग बनाता है। इसके अतिरिक्त सप्ताह के दौरान सूर्य, शुक्र नक्षत्र पर तथा यूरेनस तथा शनि नक्षत्र के चरण पर अपनी पोजीशन बदलता है। सप्ताह के आखिरी दिन देर गई रात को नैप्चयून भी नक्षत्र के चरण पर अपनी स्थिति चेंज करता है, मगर इसका असर अधिकांश  मार्कीटों पर आगामी सप्ताह के पहले दिन पड़ेगा। आलोच्य सप्ताह में जहां उठापटक होती रहेगी वहां कुछ दिनों के लिए एक रुख की शुरूआत भी होने की आशा है, इसलिए मार्कीट को देख-परख कर काम करने वाले नुकसान के रिस्क से बचे रहेंगे।

ख्याल है कि मोटे तौर पर 22 फरवरी तक मार्कीट पिछले सप्ताह वाले रुख के मुताबिक चलती जाएगी, किंतु 23 फरवरी को प्रात: साढ़े ग्यारह बजे के उपरांत यदि रेटों में उछाल आ जाए तो समझें कि 24 को भी तेजी हावी रहेगी।

 तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट तथा अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 13 फरवरी वाला रुख आगे कुछ दिन बना रहेगा-बीच में 19 फरवरी घटाबढ़ी होती रहेगी, फिर इसी दिन शाम सवा छह बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन आएगा। नोट करें कि 23 फरवरी प्रात: साढ़े ग्यारह बजे के बाद तेजी का झटका आने पर 24 को भी तेजी रहेगी।  

कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े के भाव में 23 फरवरी के लिए किसी अच्छे मौका पर लगे एक तरफे कायदा दे सकते हैं। शेयर मार्कीट में शुरू सप्ताह से पिछले सप्ताह वाला रुख चलता जाएगा-बीच में 20 फरवरी तथा 23 फरवरी को मार्कीट मजबूती के रिएक्शन के साथ खुल सकती है। 23 फरवरी प्रात: साढ़े ग्यारह बजे के बाद मार्कीट झटका के साथ एक तरफ चलेगी।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 13 फरवरी वाला रुख जनरल तौर पर 22 फरवरी तक बना रह सकता है। हालांकि बीच में 19 फरवरी शाम सवा छह बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन, फिर 23 तारीख को मजबूती के रिएक्शन के साथ मार्कीट खुलेगी। 23 तारीख को प्रात: साढ़े ग्यारह बजे के बाद मार्कीट रुख पर नजर रखें। 23 वाला रुख 24 को भी बना रहेगा। गुड़ खांड, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री में शुरू सप्ताह से जनरल ट्रैंड मजबूती का रहेगा, 23 फरवरी एकतरफा झटका आ सकता है।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, माष तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 23 फरवरी प्रात: साढ़े ग्यारह बजे के बाद रेटों मे उछाल संभावित है। हाजिर मार्कीट में बिकवाल दिखेगा तो जरूर, किंतु काम करने से संकोच करेगा, जबकि लवाल खरीददारी में बिजी रहेगा तथा उसकी मौजूदगी तथा दनदनाहट साफ दिखेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News