Margashirsha Amavasya: आज सूरज ढलने से पहले करें ये काम, हर परेशानी का होगा नाश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2023 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत मार्गशीर्ष संक्रांति से हो जाती है। यह अत्यंत ही पावन महीना माना जाता है। मार्गशीर्ष संक्रांति मार्गशीर्ष अमावस्या व्रत पूर्णिमा इन सब दिनों का विशेष महत्व है। शास्त्रानुसार मृगशिरा अमावस्या को विशेष दान-पुण्य, उपाय, जाप व स्नान करने से कई प्रकार के पुण्यों की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या भी कहा जाता है। जिसका अर्थ है आगे चलने वाली इस माह में विवाह इत्यादि शुभ कार्य भी किए जाते हैं और इस माह में अमावस्या के दिन किए गए उपायों से अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। धन, जायदाद-जमीन से संबंधित समस्याएं, विवाह में देरी, दांपत्य जीवन में सुख-शांति न हो, कामकाज में मंदा। इन सब समस्याओं के लिए अगन अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने से नदी किनारे उपाय करने से कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Margashirsha Amavasya

Margashirsha Amavasya Ke Upay: शास्त्रों के अनुसार भी यह माह हर प्रकार के सुख देने के लिए उत्तम माना जाता है। इस माह में सूर्य भगवान वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे होते हैं। इसी कारण कई प्रकार की स्थितियों में यह माह विशेष लाभ देता है। इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या आज यानी 12 दिसंबर को पड़ रही है और इस दिन शोभन योग का भी निर्माण हो रहा है। तो जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इन खास उपायों को किया जा सकता है।

आज का पंचांग- 12 दिसंबर, 2023

Margashirsha amavasya: आज इस विधि से करें पूजा, दैवीय शक्तियां होंगी मेहरबान

आज का राशिफल 12 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (12th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 12 दिसंबर- कोई दिल बेकाबू कर गया और इश्का दिल में भर गया

PunjabKesari Margashirsha Amavasya

Amavasya ke Totke Upay: मार्गशीर्ष अमावस्या पर किसी भी पवित्र नदी के जल से स्नान करने के पश्चात नदी किनारे बैठकर गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करते हुए दीपदान करने से बुरे समय से मुक्ति मिलती है।

आज के दिन 400 ग्राम चावल, 4 चांदी के चौकोर टुकड़े, 4 मीटर सफेद कपड़ा किसी विधवा स्त्री को दान करें। ऐसे करने से व्यापार में वृद्धि होगी और रोजाना की आमदन में बढ़ोतरी भी मिलेगी।

आज के दिन किसी नदी, तालाब या जल के स्रोत के किनारे बालू का शिवलिंग बनाकर उसका पूजन करें। इसके पश्चात उस शिवलिंग को विसर्जित कर दें, विसर्जन करते हुए जल की धार बनाकर अर्घ्य दें।

Mantra मंत्र: ओम नमो रुद्राय नमः

PunjabKesari Margashirsha Amavasya

इस मंत्र का जाप ग्यारह सौ बार करें, ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में चल रहे मनमुटाव व खटास दूर होगी और दांपत्य जीवन अच्छा होगा।

रोग व कर्ज से मुक्ति के लिए आज के दिन बकरे को हरे चने खिलाने से लाभ होगा।

धन में वृद्धि के लिए आज के दिन 5 प्रकार के अनाजों का दान करें, इसके साथ ही किसी याचक को काले-सफेद रंग का कंबल भी दान में दें।

नीलम
8847472411 

PunjabKesari Margashirsha Amavasya

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News