आज का पंचांग- 31 दिसंबर, 2025
punjabkesari.in Wednesday, Dec 31, 2025 - 07:39 AM (IST)
31 दिसम्बर 2025, बुधवार पौष शुक्ल तिथि द्वादशी (31 दिसम्बर-1 जनवरी मध्य रात 1.48 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी।

विक्रमी सम्वत् : 2082, पौष प्रविष्टे 17, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 10 (पौष), हिजरी साल 1447, महीना रज्जब, तारीख 10, सूर्योदय: प्रात: 7.30 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.31 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: कृतिका (31 दिसम्बर-1 जनवरी मध्य रात 1.30 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रोहिणी, योग: साध्य (रात 9.14 तक) तथा तदोपरांत योग शुभ, चंद्रमा: मेष राशि पर (प्रात: 9.23 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: अंग्रेजी साल (ईस्वी सन्) 2025 समाप्त।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य धनु में
चन्द्रमा मेष में
मंगल धनु में
बुध धनु में
गुरु मिथुन में
शुक्र धनु में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
