March 2024 Virgo Horoscope: कन्या राशि के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024 Virgo Horoscope: 1 मार्च को चन्द्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल और शुक्र आपके पंचम भाव में हैं। मंगल का गोचर पंचम में बढ़िया नहीं है। शुक्र का पंचम में गोचर शुभ है। शनि, शुक्र और बुध तीनों ही छठे भाव में शुभ हैं। राहु और गुरु का गोचर शुभ नहीं है। बुध 7 मार्च को राशि बदलेंगे। शुक्र का गोचर छठे भाव में हो जाएगा। सूर्य 14 मार्च को राशि बदलेंगे। मंगल आगे शनि के साथ आगे आ जाएंगे। 15 मार्च को ये गोचर अच्छा हो जाएगा।

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी बनते हैं बुध। पहला सप्ताह छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। पहले सप्ताह तो को दिक्कत नहीं आएगी लेकिन थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाव का स्वामी शुभ गोचर में आ जाएगा। धन की ज्यादा समस्या नहीं रहेगी। गुरु धन भाव को देख रहे हैं। मनी का फ्लो थोड़ा सा डिस्टर्ब हो सकता है। शुक्र पहला सप्ताह धन वाले भाव को दृष्टि देते रहेंगे। मंगल आगे आ जाएंगे। शुक्र धन स्थान के स्वामी होकर बढ़िया गोचर में नहीं रहेंगे।

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से शादी देखी जाती है। मार्च के पहले हफ्ते पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। शादी वाला भाव फ़िलहाल एक्टिव नहीं है। भाव के स्वामी के ऊपर कोई बढ़िया प्रभाव नहीं नजर आ रहा है।

Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से आपको थोड़ा सा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें। पैसा फसने की सम्भावना है। बेवजह के वाद-विवाद में भी न फंसे। भाव की स्थिति अच्छी नहीं है। खान-पान को लेकर थोड़ा सा ध्यान रखें। भाव का पाप प्रभाव में आना बढ़िया नहीं है। कन्या राशि के जातकों के लिए ये माह खास नहीं है। गुरु की दृष्टि इस भाव के ऊपर है। विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां के कारक अष्टम में आ गए हैं।

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों को भी इस समय थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ेगा। पढ़ाई में मन लगाने के लिए। यदि कोई दिक्कत आती है तो मैडिटेशन का सहारा लें।

सूर्य नमस्कार करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News