Mangalsutra Black Beads Significance : शुभ कार्यों में काला रंग अशुभ तो फिर मंगलसूत्र में क्यों होते हैं काले मोती, जानिए रहस्य
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 12:31 PM (IST)
Mangalsutra Black Beads Significance : सनातन धर्म में शुभ कार्यों के दौरान काले रंग को अक्सर वर्जित माना जाता है। शादी-विवाह, पूजा-पाठ, गृह प्रवेश या किसी भी मांगलिक कार्य में लोग काले वस्त्र पहनने से बचते हैं। मान्यता है कि काला रंग नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब काले रंग को इतना अशुभ माना जाता है, तो फिर एक विवाहित महिला के सबसे महत्वपूर्ण श्रृंगारों में शामिल मंगलसूत्र में काले मोती क्यों पिरोए जाते हैं। आखिर क्या वजह है कि विवाह जैसे अत्यंत शुभ संस्कार का प्रतीक मंगलसूत्र काले मोतियों के बिना अधूरा माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि मंगलसूत्र में काले मोती के पीछे छिपे धार्मिक, पारंपरिक और ज्योतिषीय कारणों के बारे में-

मंगलसूत्र का महत्व
सनातन परंपरा में मंगलसूत्र को सुहाग और सौभाग्य की निशानी माना जाता है। कहा जाता है कि विवाह के दौरान जब वर वधू को मंडप में मंगलसूत्र पहनाता है तो यह दोनों के बीच प्रेम, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक बन जाता है।
मंगलसूत्र में क्यों होते हैं काले मोती
माना जाता है कि काले मोतियों को नकारात्मक प्रभावों और बुरी नजर से सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में माना जाता है कि मंगलसूत्र में पिरोए गए काले मोती बुरी नज़र और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करते हैं। हालांकि काले रंग को सामान्यतः अशुभ माना जाता है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार यह बुरी नज़र से भी बचाता है। यही वजह है कि मंगलसूत्र में काले रंग के मोती पिरोए जाते हैं।
सोने में काले रंग के मोती क्यों पिरोए जाते हैं
बता दें कि सोने को पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में सोने को समृद्धि और लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोना और काले मोतियों का संयोजन वैवाहिक जीवन के लिए शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे रिश्ते में प्रेम, सुख-समृद्धि आती है साथ ही इससे सोना भी टिकाऊ रहता है। इसके अलावा कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं में सोने को गुरु ग्रह तथा काले रंग को शनि से जोड़कर देखा जाता है। यह भी वजह है कि मंगलसूत्र को पहनना इतना शुभ माना जाता है। कुछ परंपराओं के अनुसार, मंगलसूत्र में लगे काले मोती विवाहित स्त्री के सौभाग्य और उसके पति की दीर्घायु से भी जुड़े माने जाते हैं। माना जाता है कि यह वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों को दूर रखने का प्रतीक हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
