Ramayan: रावण की पत्नी मंदोदरी ने विभीषण के साथ यहां बसाई थी गृहस्थी !

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 10:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ramayan: वाल्मीकि रामायण के अनुसार मंदोदरी का विवाह दशानन रावण के साथ हुआ था। वह ऋषि कश्यप के पुत्र मायासुर की गोद ली हुई पुत्री थी। रंभा नाम की अप्सरा मंदोदरी की माता थी। मंदोदरी रामायण के पात्र, पंच-कन्याओं में से एक हैं और उन्हें चिर-कुमारी कह कर पुकारा गया है। अपने पति दशानन के मनोरंजन हेतु इन्होंने शतरंज खेल की खोज करी थी।

PunjabKesari Ramayan

मंदोदरी किसी अप्सरा की भांति अत्यंत रूपवति और आकर्षक थी।

PunjabKesari  Ramayan

रावण के महल में मंदोदरी को देख कर हनुमान जी को कुछ क्षणों के लिए ऐसा भ्रम हुआ था कि यही सीता जी हैं लेकिन तुरंत उन्होंने समझ लिया कि यह सीता जी नहीं हो सकतीं।

PunjabKesari  Ramayan

यह तो अत्यंत प्रसन्न दिखाई दे रही हैं। माता सीता जी तो जहां भी होंगी भगवान श्रीरामचंद्र जी से दूर होने के कारण बहुत ही दुखी होंगी। 

PunjabKesari  Ramayan

शास्त्रों के अनुसार रावण औरतों की तरफ आकर्षित हो जाता था। रावण ने माता सीता का अपहरण उनके सौंदर्य पर मुग्ध होकर किया था।

PunjabKesari  Ramayan

सीता हरण के बारे में जब मंदोदरी को ज्ञात हुआ तो उन्होंने रावण को समझाने का हर संभव प्रयास किया किंतु उसने उनकी एक न मानी। 

PunjabKesari  Ramayan

रावण की मृत्यु के बाद मंदोदरी की शादी
रावण से मंदोदरी के तीन पुत्र थे- मेघनाद, अक्षकुमार और अतिक्य। रावण ने मंदोदरी को वचन द‌िया था क‌ि केवल वह ही उनकी प्रमुख पत्नी और लंका की महारानी होंगी। कहा जाता है कि लंका के राजा रावण और मंदोदरी की शादी मंडोर में हुई थी। मंडोर जोधपुर के समीप स्थित है। रावण का एक मंदिर जोधपुर में बना हुआ है। लोगों का मानना है कि मंड़ोर दशानन का ससुराल है और रावण की मृत्यु उपरांत उनके वंशज यहीं आकर बस गए थे। कहा जाता है कि रावण की मृत्यु के पश्चात मंदोदरी की शादी विभीषण से हो गई थी।

PunjabKesari  Ramayan

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News