Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, सूर्य देव के साथ शनि भी रहेंगे मेहरबान

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2025 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti 2025: सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पर्व को बहुत खास माना जाता है। मकर संक्रांति का दिन खास तौर पर सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य मकर राशि में परिवर्तन करते हैं। इस दिन स्नान दान का भी विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन लोग पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति को हर कष्ट से निजात और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करने से सूर्य देव को प्रसन्न किया जा सकता है।

PunjabKesari Makar Sankranti
Donation of sesame seeds तिल का दान  
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान जरूर देना चाहिए। तिल को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से सूर्य और शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनका आर्शीवाद प्राप्त होता है।

Donation of ghee घी का दान  
इस दिन घी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जातकों को हर बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ ही कुंडली में सूर्य और बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari Makar Sankranti
Donation of khichdi खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन चावल और उड़द की खिचड़ी बनाकर सेवन की जाती है। इस दिन खिचड़ी का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Makar Sankranti
Donation of clothes गर्म कपड़ों का दान
मकर संक्रांति का पर्व सर्दियों में मनाया जाता है इसलिए इस दिन गर्म कपड़ों और कंबल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जो लोग इस दिन कंबल का दान करते हैं, उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शनि और सूर्य के साथ सभी ग्रहों की कृपा मिलती है।

Donation of jaggery गुड़ का दान
मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना विशेष माना जाता है। जो लोग इस दिन गुड़ का दान करते हैं, उन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है और धन लाभ होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि और सूर्य की स्थिति खराब है, वह गुड़ का दान करने से इनकी स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

PunjabKesari Makar Sankranti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News